February 22, 2026 4:58 pm
ब्रेकिंग
Crime News: नकाबपोश अपराधियों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी Dumka News: दुमका के सूर्य मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रबंधन कमेटी... Babulal Marandi FIR: गिरिडीह के होटल में बैठक करने पर बाबूलाल मरांडी समेत 50 पर FIR, आचार संहिता उल्... Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ...
उत्तरप्रदेश

परिवार के साथ विराजेंगे राजा राम, आज खास मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा… ऐसा दिखेगा अयोध्या के राजा का दरबार

आज गंगा दशहरा है. इस अवसर पर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गरिमा के स्वर्णिम अध्याय में एक और पन्ना जुड़ने जा रहा है. आज एक बार फिर अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. रामलला से रामदरबार तक भक्ति का विस्तार होने जा रहा है. आज मंदिर में रामदरबार की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. राजा राम का दरबार मंदिर के पहले तल पर बना है.

आज रामदरबार और गर्भगृह के चारों कोनों में बने परकोटे के अन्य मंदिरों में भी सात विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. अयोध्या और काशी से आए 101 वैदिक आचार्य इस प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को पूरा कराएंगे. आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर वैदिक ऊर्जा से गूंज उठेगा. इसके बाद श्रीराम स्वयं रामदरबार में विराजेंगे. फिर भक्तों को रामलला के साथ-साथ राम दरबार के भी दर्शन हो सकेंगे.

अभिजीत मुहूर्त में होगी प्राण प्रतिष्ठा

यह प्राण प्रतिष्ठा आज अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी. अभिजीत मुहूर्त दिन का सबसे शुभ और पवित्र समय माना जाता है. राम दरबार और सात अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा आज 11 बजकर 25 मिनट से 11बजकर 40मिनट तक की जाएगी. आज सिद्ध योग भी बन रहा है. पूजन, भोग, आरती के बाद अनुष्ठान समाप्त होगा. प्राण प्रतिष्ठा के बाद सीता राम समेत चारों भाइयों और बजरंगबली आभूषण पहनाए जाएंगे.

प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचेंगे सीएम योगी

प्राण प्रतिष्ठा के इस आयोजन में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पांच सौ से अधिक मेहमान शामिल होंगे. सीएम योगी मख्य अतिथि होंगे. संघ, विहिप और बीजेपी से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी प्राण प्रतिष्ठा में आने का न्योता दिया गया है. सीएम आज सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर श्रीरामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे. फिर वो हनुमानगढ़ी जाएंगे. हनुमानगढ़ी में सीएम 10 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक दर्शन-पूजन करेंगे.

ये रहेगा शेड्यूल

इसके बाद 11 बजे से 11.10 तक वो श्रीरामजन्मभूमि का दर्शन पूजन करेंगे. 11.10 से 1 बजे तक सीएम श्रीरामजन्मभूमि परिसर में राम दरबार और नवनिर्मित 6 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर सीएम 2 बजे से 2.15 तक पुष्प वाटिका,चौ.चरण सिंह पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम शामिल होंगे. 2.15 से 2.45 तक राम कथा पार्क में नगर निगम अयोध्या के वर्तमान बोर्ड के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. 2.50 से 2.55 तक सीएम 13वें सरयू जयंती महोत्सव के शुभारंभ में शामिल होंगे. 2.55 से 3 बजे तक सीएम सरयू जी का अभिषेक और आरती में रहेंगे. इसके बाद सीएम 3.05 से 3.45 बजे तक महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 87वें जन्म महोत्सव उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. 3.45 बजे वो अयोध्या से प्रस्थान करेंगे.

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

अयोध्या जिला प्रशासन, राम मंदिर ट्रस्ट और अन्य एजेंसियों की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं. कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है. बता दें कि इससे पहले बुधवार को भारत की 21 पवित्र नदियों के जल से सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ. उनको परिसर भ्रमण कराया गया. राम दरबार समेत सभी देव विग्रहों का अभिषेक हुआ.

Related Articles

Back to top button