August 5, 2025 4:12 pm
ब्रेकिंग
जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा,एक ट्रक से ,51लाख रु कीमत का,734 कार्टून म... हरि जायसवाल तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जशपुर जिला अध्यक्ष किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, Video वायरल… पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन, मुंबई से गृह ग्राम हाथीबेड पहुंच... राज्य और पेंशनरों के हित में धारा 49 को विलोपित होना जरूरी - नीलकंठ टेकाम दिल्ली: 350 किस्म के आमों की प्रदर्शनी में दिखी भारत की झांकी…एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन भूतेश्वर नाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं का बोलेरो वाहन पलटा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल बाल संप्रेषण गृह में किशोर आरोपित का फिल्मी गाना देखते वीडियो वायरल, सुरक्षा पर सवाल उत्तरी छत्तीसगढ़ में होगी जोरदार बारिश, बिजली गिरने के भी आसार... IMD की चेतावनी
पंजाब

अगर आप भी कर रहे हैं Vande Bharat Train से यात्रा की तैयारी, तो जान लें ये जरूरी बात

वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खास खबर सामने आई है। अगर आप भी श्रीनगर से कटरा वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने जा रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है। वंदे भारत नेटवर्क से जम्मू-कश्मीर भी अब सीधे जुड़ गया है। हाल ही में शुरू हुई श्रीनगर-कटरा वंदे भारत ट्रेन ने न केवल तीर्थ यात्रियों की यात्रा आसान कर दी है, बल्कि इसने पर्यटन को भी एक नया आयाम दिया है। ट्रेन में सफर करने के लिए सबसे जरूरी चीज टिकट और पहचान पत्र (ID Proof) होता है। आपको बता दें कि, वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा।

श्रीनगर और कटरा के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। इससे अमरनाथ और वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत मिली है। आपको बता दें कि, वंदे भारत ट्रेन का टिकट बुक चाहे ऑनलाइन IRCTC से या ऑफलाइन काउंटर से करें लेकिन इसके लिए पहचान पत्र देना जरूरी होता है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट,और वोटर ID दे सकते हैं। वहीं टिकट पर दर्ज यात्री का नाम और ID में लिखा नाम बिल्कुल आपस में मिलना चाहिए नहीं तो आपको यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वंदे भारत ट्रेन में श्रीनगर से कटरा का रूट बेहद ही खास है। क्योंकि ये रूट वैष्णो देवी और अमरनाथ जैसे तीर्थ स्थलों को जोड़ता है। यह ट्रेन दूरी को घटाकर सफर को आसान करती है। टिकट बुकिंग के बाद ID प्रूफ अपने साथ जरूर रखें। इसके आलावा किसी दूसरे की टिकट बुक करते समय उसकी ID जानकारी भी सही भरें। इसलिए बिना ID यात्रा करने से भारी जुर्माना लग सकता है।

Related Articles

Back to top button