February 23, 2026 10:15 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

रियल एस्टेट कारोबार के नाम पर लाखों-करोड़ों का चूना, नटवर लाल ने यूं ठगे लोग

जालंधर: रियल एस्टेट कंपनी का डायरैक्टर बना कर व चंद समय में लोगों को रियल एस्टेट कारोबार में भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर राज्य के कई शहरों में लोगों से लाखों-करोडों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित लोगों ने तो अपने आपको डायरैक्टर कहने वाले नटवर लाल के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

जानकारी के मुताबिक राज्य के कई अन्य शहरों में भी नटवर लाल की ठगी का शिकार हुए लोग भी इस मामले में जल्द पुलिस के पास शिकायतें कर सकते हैं। प्रापर्टी का कारोबार करने वाले इस नटवर लाल ने पहले अपने करीबियों को विश्वास में लिया। फिर इस कारोबारी ने करीबियों से रियल एस्टेट के कारोबार में पैसे इन्वैस्ट करने की बात कह कर करीबियों से पैसे भी लिए और बाद में उन पर अपना विश्वास बना रहने के चलते ही उन्हें कुछ समय में ही मुनाफे सहित नटवर लाल ने पैसे वापस लौटा दिए।

सूत्रों के मुताबिक बाद में लोगों को अपने सिक्योरिटी चैक देकर उनसे मोटी रकम रियल एस्टेट के नाम पर लेनी शुरू कर दी और फिर धीरे-धीरे नटवर लाल ने लोगों को चूना लगा दिया। जब लोगों को इसकी बातों पर शक होने लगा तो कुछ लोगों ने हाल में दिए चैकों को बैंक खातों में लगाया और चैक भी बैंक से बाऊंस हो गए। इस दौरान लोगों बैंक का पता चला कि नटवर लाल ने उक्त चैकों पर जो साइन किए है, वह भी मिस मैच थे। ठगी का शिकार हुए कुछ लोगों ने तो पुलिस को शिकायत दी है, जबकि राज्य के कई अन्य शहरों में ठगी का शिकार हुए कई लोग भी पुलिस को शिकायत दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button