February 23, 2026 9:44 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
दिल्ली/NCR

गुरुग्राम में वाटर लॉगिंग बनी आफत, पोल में उतरा करंट; 25 साल के ग्राफिक डिजाइनर की मौत

हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर 49 में लापरवाही की वजह से एक ग्राफिक डिजाइनर की जान चली गई. बारिश होने के बाद जगह-जगह वाटर लॉगिंग हुई है. इस दौरान स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट आ गया. वहीं 25 वर्षीय ग्राफिक डिजाइनर करंट की चपेट में आ गया. जानकारी के मुताबिक, जब युवक बुधवार शाम करीब साढे 9 बजे जिम से बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहा था. उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.

बुधवार देर शाम हुई तेज बारिश की वजह से जगह-जगह पानी भर गया. इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 49 में लापरवाही के चलते ग्राफिक डिजाइनर अक्षत जैन की मौत हो गई. दरअसल, बारिश बंद होने के बाद अक्षय अपने घर लौट रहा था, उसे क्या मालूम था कि स्ट्रीट लाइट के खंभे में करंट आ रहा है.

करंट की चपेट में आने से गई जान

स्ट्रीट लाइट के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय अक्षत जैन की मौत हो गई. लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के लोगों को दी. इतना ही नहीं, अक्षत की मौत के बाद, दो गाय भी करंट की चपेट में आ गईं. दोनों गायों की भी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बिजली विभाग के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

रुक-रुक कर हुई बारिश बनी आफत

गुरुग्राम में रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण जलभराव, यातायात जाम की समस्या को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने कॉर्पोरेट दफ्तरों और निजी संस्थानों को अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देने की सलाह दी. बुधवार शाम करीब सात बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही, जिसके कारण बृहस्पतिवार सुबह तक जाम की स्थिति बनी रही.

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार गुरुग्राम में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक पिछले 12 घंटे की अवधि में 133 मिलीमीटर बारिश हुई. बुधवार शाम साढ़े सात बजे से रात नौ बजे के बीच सबसे तीव्र 103 मिली मीटर बारिश हुई.

Related Articles

Back to top button