March 2, 2026 4:13 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
महाराष्ट्र

हिंदी हमारी मां, मराठी हमारी मौसी… नए नारे के साथ मुंबई में उतरी BJP

महाराष्ट्र में भाषा विवाद अपने चरम पर है जिसमें चाहे क्षेत्रीय दल हों या राष्ट्रीय दल दोनों ही इसे लेकर अपनी राजनीति रोटियां सेकते नजर आ रहे हैं. सभी दल अपने को मराठियों का हितैषी बता रहे हैं. महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी भाषा अनिवार्यता को लेकर जो GR था उसे वापस लिया. इसका जश्न भी मनाया गया. सालों बाद राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक साथ आए और दोनों ने इसका श्रेय लिया.

वहीं सूबे के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का कहना है कि मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिलाने का काम हमारी सरकार ने किया. राजगीत हमने बनाया. उद्धव गुट पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मराठी मानुष को मुंबई से बाहर भेजने का काम किसने किया ये सब जानते हैं. उन्होंने कहा कि मुंबई का मराठी मानुष अंबरनाथ, कल्याण, डोम्बिवली बदलापुर, विरारचला गया उनको वापस लाने का काम हमारी सरकार कर रही ही है. सीएम ने कहा कि नई हाउसिंग पॉलिसी बनाकर हम सबको मुंबई में अफोर्डेबल घर देंगे.

हिंदी हमारी मां, मराठी हमारी मौसी- BJP का नारा

वहीं अब इस मामले में बीजेपी भी कूद गई है. बीजेपी हिंदी को अपनी मां और मराठी को अपनी मौसी के नारे जगह जगह पहुंचाने में लगी है. इसी को लेकर आज मुंबई में बीजेपी मुस्लिम सेल के नेतृत्व में एक मीटिंग बुलाई गई, जहां लोगों से आह्वान किया गया कि मराठी भाषा को अन्य भाषियों को सिखाया जाए. इस बैठक में सभी धर्म जाति और मराठी सहित अन्य भाषा के लोग शामिल हुए. बैठक में सभी लोग अपने हाथों “हिंदी हमारी माता है और मराठी हमारी मौसी है” के पोस्टर्स के साथ नजर आए.

‘मराठी भाषा को लेकर हो रही राजनीति बंद हो’

बैठक में शामिल लोगों का कहना है कि जिस तरह से मराठी भाषा को लेकर राजनीतिक दल राजनीति कर रहे हैं वह बंद होना चाहिए. लोगों ने यह भी कहा कि वो सालों से मुंबई में रह रहे हैं उन्हें मराठी भाषा पर अभिमान है. वो इस भाषा का सम्मान करते हैं और इसे सीखने का प्रयास भी कर रहे हैं. हालांकि इन लोगों ने ये भी कहा कि भाषा न आने पर किसी के साथ मारपीट करना गलत है, ऐसा नहीं होना चाहिए.

‘सभी को मराठी सीखनी चाहिए इसमें कुछ गलत नहीं’

मुस्लिम वर्ग के लोगों का भी कहना है कि कुछ नेता और कुछ दल सियासी अपने फायदे के लिए कभी हिन्दू-मुस्लिम कभी मराठी भाषा के नाम पर लड़वाते हैं. उन्होंने कहा कि जिसे मराठी नहीं आती उसे पीटने से बेहतर है कि उन्हें मराठी सिखाई जाए. चाहे गोल टोपी वाले हों या उर्दू बोलने वाले सभी को मराठी सीखनी चाहिए इसमें कुछ गलत नहीं है. मुस्लिम वर्ग ने कहा कि हम सरकार का धन्यवाद देते हैं साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने इस मामले को इतने अच्छे तरीके से हैंडल किया है.

‘चुनाव आ रहा है तो सब मराठी मराठी कर रहे हैं’

वहीं मराठी अस्मिता का तमाम पार्टियों द्वारा क्रेडिट लेने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण का कहना है कि ये मामला क्रेडिट से ज्यादा वोट बैंक का है. उन्होंने कहा कि मराठी निश्चित महाराष्ट्र की पहली भाषा है लेकिन इसके लिए मारपीट करना, किसी को जबरन मराठी बोलने को कहना ये गलत है, हम इसका समर्थन नहीं करते. उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहा है तो सब मराठी मराठी कर रहे हैं.

‘शिंदे ने जो किया उसका क्रेडिट उनको मिलना चाहिए’

शिवसेना नेता राजू वाघमारे का कहना है कि जो योगदान एकनाथ शिंदे का है वह किसी भी दल का नहीं है. उन्होंने कहा कि शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में कई डेवलपमेंट वर्क हुए. मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने बहुत काम किए हैं, जिसका नतीजा उन्हें विधानसभा चुनाव में मिला. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को जनता ने उनकी जगह दिखा दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में महाराष्ट्र भवन हो या मुंबई में मेट्रो से लेकर सड़कें या मराठी भवन हो शिंदे ने जो किया उसका क्रेडिट उनको मिलना चाहिए.

Related Articles

Back to top button