April 4, 2026 5:19 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
पंजाब

भीख मांगने पर पंजाब सरकार सख्त, दर्ज हुई पहली FIR

अमृतसर: अमृतसर में सड़कों और चौराहों पर भिखारियों की लगातार बढ़ती संख्या पर पंजाब सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस संबंध में डीसी कार्यालय द्वारा जारी आदेशों के तहत रंजीत एवेन्यू पुलिस ने निर्मला नामक महिला के खिलाफ भीख मांगने का पहला मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, निर्मला नामक महिला सड़क पर वाहनों के पास जाकर अपने बच्चों को आगे धकेलकर भीख मांग रही थी। थाना प्रमुख रॉबिन हंस ने बताया कि डीसी कार्यालय से मिली लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि अगले चरण में इस बात की भी जांच की जाएगी कि ये भिखारी किस इलाके के हैं और बच्चे उनके हैं या नहीं।

गौरतलब है कि अमृतसर में यह पहली कार्रवाई है, लेकिन संदेश साफ है कि भीख मांगने की व्यवस्था के पीछे छिपे माफिया और फर्जी ढांचों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पंजाब सरकार का यह कदम न केवल कानूनी बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button