March 29, 2026 5:05 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
पंजाब

पंजाब में बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर पड़ गया नया पंगा, जनता में मची त्राहि-त्राहि

लुधियाना: पावरकॉम द्वारा उपभोक्ताओं के घरों में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में 5 विभिन्न किसान यूनियनों के नेताओं द्वारा पावरकॉम विभाग की सुंदर नगर डिवीजन में धरना प्रदर्शन किया गया।

जानकारी के मुताबिक पंजाब के 17 विभिन्न जिलों में किसान यूनियनों के नेताओं द्वारा पावरकॉम विभाग के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए उपभोक्ताओं के घरों और व्यापारिक स्थलों पर बिजली का चिप वाला मीटर लगाने संबंधी जारी किए गए बिल का विरोध करते हुए बिल को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा बिजली विभाग को प्राइवेट हाथों में सौंपने से आम जनता पर आर्थिक बोझ पड़ेगा जबकि आग उगलती महंगाई के इस दौर में पहले से ही जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है और लोगों को दो वक्त की रोटी कमाने के लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। ऐसे में सरकार को इस गंभीर मसले पर तुरंत विचार कर बिल्कुल रद्द करना चाहिए।

वहीं पावरकॉम विभाग के एक्सियन जगमोहन सिंह जंडू ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से प्रत्येक महीने की आखिरी तिथि को उपभोक्ताओं के बिजली बिल ऑटोमैटिक उनकी ई-मेल आई.डी. और एस.एम.एस. के जरिए उपभोक्ताओं तक पहुंच जाएंगे जिसमें न तो बिजली मीटर की रीडिंग लेने के लिए कर्मचारियों को डोर-टू-डोर जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही किसी तरह की हेराफेरी की संभावना होगी बल्कि यह सारा काम पेपरलैस होगा जिसमें उपभोक्ता को उपयोग की गई बिजली के हिसाब से ही बिल अदा करना होगा। अधिकारी ने कहा कि किसानों की मांग को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button