March 30, 2026 12:03 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म के बाद महिला की बेटी पर पड़ी नजर, शिकायत के बाद दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी की नजर उसकी बेटी पर पड़ने लगी, जिसके बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोहम्मद शमीम उर्फ शानू खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फिलहाल फरार है।

32 वर्षीय महिला के पति लंबे समय से अस्वस्थ हैं और उनके दो बच्चे हैं। महिला की मुलाकात 2020 में शमीम से हुई थी, जब वह पति की बीमारी के चलते सहायता की तलाश में थी। इसी दौरान आरोपी ने भरोसे में लेकर महिला को अपने जाल में फंसा लिया और एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया, तो उसे धमकाया गया। लोकलज्जा और परिवार की चिंता के कारण महिला चुप रही।
इसके बाद आरोपी ने महिला को लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया और दो बार गर्भपात भी करवाया। कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से उसकी नाबालिग बेटी को घर में अकेला छोड़ने की बात कही। महिला ने इनकार किया, तो आरोपी दोबारा उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब महिला को उसकी नीयत का आभास हुआ, तो उसने साहस दिखाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button