March 29, 2026 8:11 pm
ब्रेकिंग
IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की श... Jalandhar Fuel Crisis: जालंधर में LPG, पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर प्रशासन का बड़ा बयान, अफवाह फैलाने ... RBI New Rule for Cheque: क्या है आरबीआई का ई-चेक सिस्टम? डिजिटल ट्रांजेक्शन के दौर में बैंकिंग में ब... अश्वनी शर्मा का तीखा प्रहार: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना का कार्ड सिर्फ कागज़ का टुकड़ा है', पंजाब सरकार... Jalandhar News: जालंधर में बोले भाजपा नेता श्वेत मलिक, जनता के सामने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां पंजाब विधानसभा में 'झूठा प्रस्ताव'? सुनील जाखड़ का CM पर बड़ा हमला, कहा- 'मुख्यमंत्री तुरंत माफी मां... सड़क पर मौत बनकर घूमा 'आवारा पशु'! भयानक हादसे में बाइक सवार की गई जान, परिवार में कोहराम Punjab Crime News: पंजाब में सनसनीखेज वारदात, जीजा ने साले को सरेआम मारी गोली, हालत गंभीर Punjab Vigilance Action: रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई Jalandhar News: ठेकों के बाहर उमड़ी भारी भीड़, सरेआम उड़ रही नियमों की धज्जियां, प्रशासन बेखबर
छत्तीसगढ़

कांकेर में बैकफुट पर नक्सल संगठन, 62 लाख के 13 नक्सलियों का सरेंडर, इनमें 5 महिलाएं भी शामिल

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सल मोर्चे पर जवानों को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है, केंद्र सरकार मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सल खत्म करने की दिशा में लगातार सफलता हासिल कर रही है। जवानों के ऑपरेशन और सरकार की पुनर्वास योजना जैसे कार्यक्रम से नक्सली मुख्य विचारधारा में लौट रहे हैं। उत्तर बस्तर में सक्रिय 62 लाख के ईनामी 13 नक्सलियों ने आज सरेंडर कर दिया है, जिसमें 5 महिला नक्सली भी शामिल है।

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में कंपनी कमांडर मंगलू उर्फ रूपेश कोमरा और उत्तर बस्तर डिविजन का कमांडर इन चीफ मैनू नेगी भी शामिल है। मंगलू पर 10 लाख जबकि मैनू पर 8 लाख का ईनाम घोषित है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 10लाख का एक,  8 – 8 लाख के 4 , 5-5 लाख के 3 और एक एक लाख के 5 नक्सली शामिल है।

मंगलू और मैनू कई बड़ी नक्सल वारदात में शामिल रहे हैं, दोनों ही लगभग 20 सालों से नक्सल संगठन का हिस्सा है, मंगलू पर 7 जवानों की हत्या का आरोप है, जबकि मैनू पर 26 जवानों की हत्या का आरोप है, दोनों के सरेंडर से उत्तर बस्तर में नक्सलियों को तगड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button