August 3, 2025 2:11 pm
ब्रेकिंग
*प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप किस नेता के लिए बोलीं प्रज्ञा ठाकुर- नाम लो तो दिन खराब हो जाता है, आतंक का रंग और धर्म भी बताया मालेगांव ब्लास्ट: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने बताया आखिर क्यों किया गया था उन्हें टॉर्चर? TRF से लेकर FATF तक… प्रियंका चतुर्वेदी का मणिशंकर अय्यर को जवाब, पाकिस्तान के खिलाफ बने प्रतिनिधिमं... 6 बार विधायक-रबड़ी कैबिनेट में मंत्री भी रहे… कौन हैं कांग्रेस के अशोक राम, जो JDU में हो रहे शामिल मेरे नसीब में मेरी बेटी नहीं… पुरी में जलाई गई लड़की की मौत पर छलक उठा पिता का दर्द कौन हैं परमवीर सिंह, जिन्हें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा निकृष्ट, ATS पर फिर निकाली भड़ास
पंजाब

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के तबादलों को लेकर जारी किए नए आदेश

चंडीगढ़: पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने राज्य के सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के सामान्य तबादलों/तैनातियों की समय-सीमा बढ़ाने के संबंध में हिदायतें एवं आदेश जारी किए हैं। जारी पत्र के अनुसार, कार्मिक विभाग द्वारा पूर्व में जारी पत्र संख्या 07/01/2014-1PP2(3PP2)/382-385 दिनांक 05.06.2025 के क्रम में, पंजाब सरकार ने पंजाब राज्य के सभी विभागों/संस्थानों में सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों के सामान्य तबादलों एवं तैनाती के लिए 23.06.2025 से 01.08.2025 तक का समय निर्धारित किया था, लेकिन अब यह पत्र जारी करके सामान्य तबादलों/तैनातियों की समय-सीमा 20.08.2025 तक बढ़ा दी गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि 20.08.2025 के बाद सामान्य स्थानांतरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा उसके बाद कार्मिक विभाग द्वारा दिनांक 23.04.2018 को जारी स्थानांतरण नीति के प्रावधानों के अनुसार ही स्थानांतरण/तैनाती की जाएगी। यह पत्र राज्य के सभी विभागों के अध्यक्षों, डिवीजनों के आयुक्तों, जिलों के उपायुक्तों एवं सब-डिवीजन मजिस्ट्रेटों, राज्य के सभी बोर्डों/निगमों के अध्यक्ष/मैनेजिंग डायरेक्टर को संबोधित किया गया है।

Related Articles

Back to top button