March 25, 2026 9:06 pm
ब्रेकिंग
विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में जनदर्शन: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, दिव्यांग हित में सरा... Jalandhar BSNL Fire News: जालंधर के नागरा रोड एक्सचेंज में आग से मचा हड़कंप, इंटरनेट-टेलीफोन सेवाएं ... Punjab Weather Update: पंजाब के 12 जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्... गौवंश हत्या से दहला इलाका! गौ रक्षकों और ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन; '2 दिन में गिरफ्तारी वरना चक्का... Haryana Primary Education Reform: प्राथमिक स्कूलों में लागू हुआ 'हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड', पास-फेल... Rohtak House Collapse: मकान की छत गिरने से दो महिलाएं मलबे में दबी, गर्भवती की हालत नाजुक; अस्पताल म... Real Hero of Kurukshetra: नहर में डूबते 3 लोगों का 'देवदूत' बना अंकित, जनसेवा दल ने वीरता के लिए किय... Yoga Teacher Blackmailing Case: योग गुरु और पत्नी गिरफ्तार, महिलाओं के निजी वीडियो से करते थे उगाही;... Road Accident News: भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला; पुलि... Pathways School Bomb Threat: पाथवेज स्कूल को मिली 'साफ और गंभीर चेतावनी', बम की खबर से दहशत; पूरे स्...
मध्यप्रदेश

बेटे के सामने पिता ने मां को कुल्हाड़ी से काट डाला, हत्या करने के बाद शव के पास ही सोया

शिवपुरी: मायापुर थानांतर्गत ग्राम शिवराज में शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात एक ग्रामीण ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित हत्या करने के बाद रात भर शव के पास सोता रहा। सुबह मृतिका के बेटे ने गांव वालों को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर लिया है।

सुबह डरे सहमे बेटे ने पड़ोसियों को बताई घटना

जानकारी के अनुसार ग्राम शिवराज निवासी हरिराम आदिवासी ने शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात अपनी पत्नी केशर बाई आदिवासी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। पत्नी के हत्या के बाद वह रात भर पत्नी के शव के पास ही सोता रहा। इस पूरे घटनाक्रम को हरिराम के बेटे ने देख लिया, परंतु रात को डर के कारण वह शांत रहा। सुबह होते ही उसने गांव में इस बात की जानकारी दी कि उसके पिता ने मां की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी है। गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हरिराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button