March 13, 2026 3:26 am
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
छत्तीसगढ़

रायपुर में नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, चार दिन में 50 से अधिक पर कार्रवाई

रायपुर। राजधानी में नशे में वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई शुरू की है। यह अभियान रोजाना रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर बैरिकेट लगाकर ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से जांच की जा रही है। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर अदालत भेजा जा रहा है।

माननीय न्यायालय द्वारा 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ चालक का लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है। त्योहारी सीजन में दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान अब सप्ताह के सभी दिनों में चलाया जा रहा है। पहले यह कार्रवाई केवल शनिवार और रविवार को होती थी।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार से गुरुवार के बीच ही 50 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा गया है। रात में विशेष अभियान के दौरान 22 चालकों को पकड़कर कोर्ट भेजा गया। इनमें रायपुर, दुर्ग, बालोद, भाटापारा, महाराष्ट्र और ओडिशा के निवासी शामिल हैं। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डा. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीष ठाकुर और गुरजीत सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर चेकिंग करा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि नशे की हालत में वाहन चलाना स्वयं चालक और दूसरों के जीवन के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button