चरचा कॉलरी में भारी बारिश के कारण जलभराव, निगम पर लगे लापरवाही के आरोप

कोरिया : बैकुंठपुर में भारी बारिश के कारण चरचा कॉलरी में जलभराव हुआ है.जिससे निचले इलाकों में बसी कॉलोनियों में पानी भर गया है. स्थानीय निवासियों की माने तो नाले की सफाई नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बनी है.नाला जाम होने से सड़क और नालियों में पानी भर चुका है. स्थानीय लोग नगर पालिका पर जल निकासी की अव्यवस्था के आरोप लगा रहे हैं.
नगर पालिका और एसईसीएल को मिलकर करना होगा काम : आपको बता दें कि कोरिया जिले में भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई समस्या का समाधान करने के लिए नगर पालिका और जिम्मेदार अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा.स्थानीय महिला पार्वती ने बताया कि उनके घर में पानी भर गया है और उन्हें नहीं पता कि क्या करना है.
क्या होना चाहिए समाधान ?: स्थानीय लोगों की माने तो यदि वक्त रहते ही कॉलोनियों में नालियों और नालों की सफाई कर दी जाती तो ऐसी समस्या ना होती. स्थानीय लोगों ने नाले की नियमित सफाई करने, जल निकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए काम करने के सुझाव दिए हैं





