February 23, 2026 7:30 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

शहर का डेंजर जोन बनेगा सुरक्षित, राजनांदगांव में रामकृष्ण नगर से रेवाड़ीह चौक के दोनों ओर बनेगा सर्विस लेन

राजनांदगांव: लगातार बढ़ते ट्रैफिक फ्लो और भीड़ भाड़ के चलते शहर में तेजी से सड़क हादसे बढ़े हैं. ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने और हेलमेट नहीं लगाने के चलते भी हादसों में तेजी आई है. ट्रैफिक पुलिस समय समय पर यातायात जागरुकता सप्ताह चलाकर लोगों को सावधान करती रहती है. बावजूद इसके सड़क हादसों में कोई कमी नहीं आ रही.

शहर के डेंजर जोन: शहर में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते अब बड़ा फैसला लिया गया है. डेंजर जोन बन चुके रामकृष्ण नगर से रेवाड़ीह चौक वाले क्षेत्र में दोनों तरफ सर्विस लेन बनाई जाएगी. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से इसकी स्वीकृति दे दी गई है. सर्विस लेन का निर्माण 25.8 करोड़ से होगा.

सड़क हादसों में आएगी कमी: सर्विस लेन के निर्माण से मेडिकल कॉलेज अस्पताल आने जाने वालों को बड़ी सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी. दरअसल जून के पहले सप्ताह में मेडिकल कॉलेज की एक महिला डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई. डेंजर जोन कहे जाने वाले इस सड़क पर पूर्व में भी कई लोगों की जानें जा चुकी हैं.

गडकरी को सांसद, विधायक ने लिखा था पत्र: लगातार बढ़ते खतरे को देखते हुए अब सर्विस लेन बनाने की तैयारी है. इस संबंध में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को जिले के विधायक और सांसद ने पत्र लिखा था. पत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग में मेडिकल कॉलेज, स्कूल, बड़े व्यावसायिक स्थल, होटल, आरटीओ कार्यालय आदि होने के कारण यातायात का दबाव बढ़ने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही थी. इसे ध्यान में रखते हुए सांसद संतोष पाण्डेय और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से चर्चा की थी. चर्चा के बाद ये तय हुआ है कि अब नेशनल हाइवे 53 के दोनों तरफ 3:50 किलोमीटर लंबा सर्विस लेन बनेगा।

साढ़े 3 किलोमीटर लंबा सर्विस लेन बनेगा: साढ़े तीन किमी लंबा सर्विस लेन बनाए जाने से इसके दोनों ओर रहने वाले लाखों लागों को आने जाने में सहूलियत होगी. अभी सर्विस लेन नहीं होने से लोग घर से निकलते ही सीधे नेशनल हाइवे पर आ जाते हैं. नेशनल हाइवे पर गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा होने से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं. सुबह और शाम के वक्त स्कूली बच्चों की बसें सबसे ज्यादा यहां से गली मोहल्लों में घुसती और नेशनल हाइवे पर निकलती है. परिजन अक्सर बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी परेशान रहते हैं. लोगों को जैसे ही पता चला कि अब यहां दोनों ओर सर्विस लेन बनाया जाएगा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button