February 12, 2026 7:51 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

दुर्ग जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रेन से मोस्ट वांटेड क्रमिनल अरेस्ट, रायपुर एम्स से हुआ था फरार

दुर्ग: रायपुर एम्स से फरार चल रहे हत्या के आरोपी करण पोर्ते को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार 6 सितंबर को इलाज के लिए इस अपराधी रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था. वहां से उनसे पुलिस को चकमा दिया और फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी करण पोर्ते के खिलाफ सर्कुलर नोटिस जारी किया था. 24 घंटे के अंदर दुर्ग जीआरपी ने आरोपी गोदिंया से गिरफ्तार किया है.

ट्रेन से हुई आरोपी की गिरफ्तारी: जीआरपी पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी रक्सौल दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर कर रहा है. पुलिस ने इस सूचना के आधार पर एक टीम बनाकर काम किया. आरोपी को गोंदिया से दुर्ग आने पर मजबूर किया और उसे रक्सौल दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की एक कोच से अरेस्ट कर लिया. यह गिरफ्तारी दुर्ग जीआरपी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

जीआरपी की ट्रिक हुई सफल: जीआरपी और दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भागकर गोंदिया गया है. इस पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी से पूछताछ की.उसकी पत्नी के साथ मिलकर पुलिस ने प्लान बनाया और आरोपी करण पोर्ते को वापस दुर्ग आने के लिए मजबूर कर दिया. जैसे ही आरोपी अपनी पत्नी से मिलने के लिए वापस गोंदिया आया वैसे ही जीआरपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

हमें जानकारी मिली थी कि आरोपी जनरल कोच में सफर कर रहा है. इस पर तत्काल जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम सक्रिय हुई और जैसे ही ट्रेन दुर्ग पहुंची, टीम ने जनरल डिब्बे में चेकिंग शुरू की. चेकिंग के दौरान आरोपी करण पोर्ते को पहचानकर मौके पर ही दबोच लिया गया- संजीव सिन्हा, आरपीएफ प्रभारी, दुर्ग

आरोपी ने जुर्म किया कबूल: गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने पूछताछ में बताया कि साल 2021 में प्रेम प्रसंग के विवाद में अपनी प्रेमिका का मर्डर किया था. दुर्ग जीआरपी की इस सफलता से दुर्ग पुलिस प्रशासन खुश है. आरोपी को दोबारा दबोचने के बाद पुलिस और अलर्ट हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button