April 3, 2026 5:36 pm
ब्रेकिंग
कवर्धा में POCSO एक्ट का उल्टा केस! नाबालिग लड़के से दुराचार के आरोप में महिला गिरफ्तार; इलाके में स... बंगाल चुनाव में 'कटमनी' और 'छत्तीसगढ़' के पैसे पर बवाल! बीजेपी का ममता पर हमला, कांग्रेस ने भी घेरा झांसी-ओरछा के बीच सफर होगा आसान! ₹631 करोड़ से बनेगा नया ग्रीनफील्ड बायपास; NH 44 को मिलेगी जाम से म... गुना में बुजुर्ग दंपति का खौफनाक कदम! उम्र के आखिरी पड़ाव में क्यों मौत को लगा लिया गले? रुला देगी य... Canada Student Death: 20 दिन के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन पहुंचा छात्र का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री ... MP Road Accident: शिवपुरी और बैतूल में मौत का तांडव! हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली; 4 की द... महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान Tikamgarh Tourism: टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान की खास पहचान हैं ये हनुमान जी, जानें क्यों कहा जाता है इ...
छत्तीसगढ़

गले में फंदा डालकर किसानों का प्रदर्शन, खाद की किल्लत दूर करने की मांग,समिति प्रबंधक के खिलाफ भी गुस्सा

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले के सिंघोला में खाद की किल्लत और समिति प्रबंधक को हटाने की मांग लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में किसानों ने गले में फांसी का फंदा बांधकर कलेक्टोरेट दफ्तर का घेराव किया.

समिति प्रबंधक को हटाने की मांग : इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रबंधक को तत्काल हटाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की.सिंघोला क्षेत्र में खाद की कमी से जूझ रहे किसानों ने प्रशासन से खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.वहीं अपने ज्ञापन में समिति प्रबंधक तामेश्वर साहू और प्राधिकृत अफसर अशोक साहू को हटाने का ज्ञापन सौंपा है.

समिति प्रबंधक पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप : किसान डोमार साहू और अन्य किसानों ने कहा कि समिति प्रबंधक तामेश्वर साहू पर कई भ्रष्टाचार के आरोप है,जिसका सबूत भी उनके पास है,उन्होंने कहा कि समिति प्रबंधक को हटाने के लिए वह एक माह से मांग कर रहे हैं,लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है.

समिति प्रबंधक को हटाने की मांग : किसानों और कांग्रेस नेताओं ने मिलकर अनोखे प्रदर्शन से प्रशासन को नींद से जगाने की कोशिश की है. जिसमें समिति प्रबंधक को हटाने की मांग के साथ ही खाद बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग जिला प्रशासन से की गई है.इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद कलेक्टोरेट के पास मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button