Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...

भिलाई में 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का भव्य समापन, छत्तीसगढ़ ने जीता गोल्ड

भिलाई: सेक्टर 6 स्थित गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का रविवार को भव्य समापन हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहे. उनके साथ भाजपा नेता मनीष पांडेय और सिख समाज के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए. तीन दिनों तक चले इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के 12 राज्यों से 500 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए.

गतका चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को गोल्ड: कार्यक्रम के समापन समारोह में मंत्री गजेंद्र यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटा. इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि दूसरा स्थान चंडीगढ़ और तीसरा स्थान पंजाब की बालिका टीम ने हासिल किया. वहीं, बालक वर्ग में पंजाब की टीम ने 102 अंकों के साथ प्रथम स्थान, छत्तीसगढ़ की टीम ने दूसरा स्थान और हरियाणा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया.

पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर गतका का आयोजन: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि गतका एक सिख परंपरा से जुड़ा वीरता और स्वाभिमान का खेल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया है, यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि भिलाई में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर गतका खेल का आयोजन होना प्रदेश के लिए सम्मान की बात है. मंत्री ने आयोजन समिति, गुरुद्वारा के सदस्य एवं हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी.

अगले साल एशिया कप में गतका: कार्यक्रम के दौरान संरक्षक इंद्रजीत सिंह ने घोषणा की कि गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी, ताकि वे आगे की पढ़ाई और खेल प्रशिक्षण में और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें. प्रदेश के 15 जिलों के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गतका जल्द ही ओलंपिक गेम्स में शामिल होगा. अगले साल मार्च में एशिया कप में गतका शामिल होगा, जिसमें आज जीतने वाले बच्चे शामिल होंगे.

तीन दिन चले इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि किसी भी खिलाड़ी को मेडिकल इंजरी नहीं हुई, जिससे खेल भावना और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की गई. मंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगे स्कूलों में सभी पारंपरिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.