Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

पाकिस्तान शांति नहीं चाहता! RSS चीफ मोहन भागवत ने बताई रणनीति- ‘हर बार मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहे भारत’

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ शांति चाहता है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान, भारत के साथ ऐसा नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत के साथ लड़ाई छोड़कर कर आगे बढ़ने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करना चाहिए. लेकिन जब तक वो ऐसा नहीं करता तब तक हमें उसको उसी के भाषा में जवाब देना होगा

भागवत ने कहा कि पाकिस्तान को ये हर बार लगना चाहिए कि यदि हम भारत के साथ संघर्ष करेंगे तो उसका परिणाम नुकसानदायक होगा. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा चाहेगा कि पड़ोसी देश शांतिपूर्वक आगे बढ़े. तरक्की करे, उसमें हम उसको मदद भी कर सकें.

भागवत ने किया 1971 के युद्ध का जिक्र

भागवत ने आगे कहा कि 1971 में पाकिस्तान ने भारत के हाथों अपनी 90,000 सैनिकों की सेना खो दी थी. अगर ऐसा बार-बार होता रहा, तो एक दिन पाकिस्तान को सबक मिल जाएगा कि सहयोग करना ही बेहतर है. उन्होंने कहा कि हमें पाकिस्तान को समझाना होगा इसलिए हमें वही भाषा बोलनी होगी जो वे समझते हैं. हमें उनकी बार-बार की कोशिशों के लिए तैयार रहना होगा.

पाकिस्तान को करारा जवाब देना होगा

उन्होंने कहा कि हमें उन्हें करारा जवाब देना होगा, उन्हें हर हाल में हराना होगा, हर बार उन्हें इतना नुकसान पहुंचाना होगा कि उन्हें पछताना पड़े. जब ऐसा ही चलता रहेगा, तो एक दिन पाकिस्तान समझ जाएगा. हम चाहते हैं कि वे इसे समझें और फिर वे हमारे एक बेहद शांतिपूर्ण पड़ोसी बन जाएं. अपनी प्रगति के साथ हम उनकी भी प्रगति करेंगे. यही हमारा शांतिपूर्ण इरादा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.