Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

बारात के स्वागत की हो रही थी तैयारी, घर आए दुल्हन के दो भाईयों के शव… फतेहपुर की शादी में पसर गया मातम

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब दुल्हन के दो भाइयों की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई. यह हादसा थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अफोई ग्राम पंचायत के तकिया गांव में हुआ, जहां घर में बारात के स्वागत और निकाह की तैयारियां चल रही थीं. शनिवार की सुबह दुल्हन के भाई उजैर अहमद और फरहाज अहमद शादी में दहेज और समारोह के लिए जरूरी सामान लेने मोहम्मदपुर गौती गांव की ओर ट्रैक्टर से निकले थे.

बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रैक्टर गौती गांव के पुल के पास पहुंचा. तभी अचानक ट्रैक्टर के इंजन का अगला पहिया खुल गया. इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट गहरी खंती में पलट गया. हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा किया और दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी.

ट्रैक्टर का पहिया निकलने से हुआ हादसा

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि हादसे की वजह ट्रैक्टर का पहिया निकलना बताया जा रहा है. हालांकि, मामले की जांच की जा रही है. मृतक उजैरअहमद और फरहाज अहमद दुल्हन के सगे भाई थे. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक भी दुल्हन का फुफेरा भाई था, जो शादी में शामिल होने के लिए आया था.

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, शादी की खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. सुबह तक ढोल-ताशे और मेहमानों की आवाजें गूंज रही थीं. वहीं कुछ ही घंटों में रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई देने लगीं. दोनों भाइयों की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है. अब दोनों भाईयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.