February 12, 2026 6:34 pm
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
देश

मेसी विवाद पर राजनीतिक भूचाल! असम CM सरमा का बड़ा बयान- ममता बनर्जी को किया जाए अरेस्ट, कोलकाता में किस बात पर मचा है बवाल?

फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के शनिवार को कोलकाता दौरे के दौरान हुई अफरा-तफरी को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने का आरोप लगाया और इस घटना के लिए VIP कल्चर को जिम्मेदार ठहराया है.

मेसी के ‘GOAT टूर 2025’ के कोलकाता दौरे के दौरान हुई गड़बड़ी का ज़िक्र करते हुए सरमा ने कहा कि जवाबदेही ऊपर से शुरू होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “राज्य के गृह मंत्री, जो मुख्यमंत्री भी हैं और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए था.”

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह इवेंट ऑर्गनाइजर की गिरफ्तारी को सही नहीं ठहरा रहे हैं और न ही उसका विरोध कर रहे हैं. उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “पहली जिम्मेदारी राज्य के गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर की है.”

भीड़ मैनेजमेंट की नाकाम हुई ममता सरकार

दूसरे राज्यों में बड़े पब्लिक इवेंट्स से तुलना करते हुए सरमा ने कहा कि बंगाल में भीड़ को मैनेज करने में नाकाम होना साफ दिख रहा था. उन्होंने कहा, “ज़ुबीन गर्ग की मौत के बाद, गुवाहाटी की सड़कें तीन दिनों तक लगभग 10 लाख लोगों से भरी हुई थीं, लेकिन कोई हादसा नहीं हुआ. पोस्ट मेलोन का फंक्शन यहां शांति से हुआ. लगभग 50 हजार लोग वहां गए थे और कोई घटना नहीं हुई.

साथ ही उन्होंने मुंबई में महिला विश्व कप का फाइनल का भी जिक्र किया. बिस्वा ने कहा, “लेकिन पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है जहां कुछ भी अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता. वहां VIP कल्चर चरम पर है.”

बंगाल सरकार पर बोला हमला

सरमा ने आगे कहा कि इस घटना से राज्य के नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा, “मेसी पूरी दुनिया के लिए एक आदर्श हैं. ममता बनर्जी को आत्ममंथन करना चाहिए. बंगाल में हर दिन निर्दोष लोगों पर अत्याचार होते हैं. यह चिंता का विषय है.”

Related Articles

Back to top button