February 23, 2026 1:23 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
मध्यप्रदेश

पीएम आवास मांगना गरीब को पड़ा भारी, अधिकारी ने ऑफिस में बंधक बनाकर पीटा

छिंदवाड़ा: सरोरा ग्राम पंचायत से बड़ा अजीब मामला सामने आया है. यहां एक शख्स को ग्राम रोजगार सहायक से यह पूछना भारी पड़ गया कि उसका पीएम आवास योजना का घर आया है. इस सवाल के जवाब में ग्राम पंचायत सहायक ने उसे कमरे में बंद कर बेल्ट से पिटाई कर दी. यह कहना है सरोरा ग्राम पंचायत में रहने वाले अनिल का. उन्होंने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत तो दर्ज करा दी है, लेकिन पुलिस पर भी शिकायती आवेदन में गलत जानकारी दर्ज करने का आरोप लगाया है.

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार

कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान के नीचे अनिल अपने परिवार के साथ तिरपाल तान कर रहते हैं. वे सरोरा ग्राम पंचायत के बगल में कई सालों से तिरपाल के सहारे गुजर बसर कर रहे हैं. सिर ढकने के लिए उनके पास एक छत तक नहीं है. ऐसी कड़कड़ाती ठंड में उनकी 3 साल की मासूम बच्ची भी इसी तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर है.

पंचायत भवन में शख्स को बंधक बनाकर पीटा

अनिल जिंजोलकर ने बताया, “वह मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन करते हैं. वे अपनी 3 महीने की बेटी और पत्नी के साथ सालों से तिरपाल से तम्बू बनाकर रह रहे हैं. गुरुवार को जब उन्होंने ग्राम रोजगार सहायक प्रदीप भावरकर से पीएम आवास योजना के तहत मिलने वाले उनके घर के बारे में जानकारी मांगी, तो रोजगार सहायक ने उन्हें पंचायत भवन में बुलाया और कमरे में बंद करके बेल्ट से जमकर पीटा. जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. वे कई सालों से पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए अफसरों के ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है.”

पंचायत में लगा रहता है ताला

ग्रामीण कार्तिक गुर्जर ने बताया, “उनको अपनी समग्र आईडी अपडेट करवाना है. जिसके लिए वह बीते 3 महीने से ग्राम पंचायत भवन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा है. क्योंकि अधिकतर समय पंचायत भवन में ताला बंद रहता है. जब भी वे आते हैं, तो काम नहीं होता है. मौके पर कोई नहीं मिलता है. सचिव और रोजगार सहायक अपनी मर्जी से आते जाते हैं, जिसकी वजह से ग्राम पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है.”

‘पुलिस ने दर्ज की गलत एफआईआर’

पीड़ित ने पुलिस पर भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. अनिल ने कहा, “मैंने पुलिस को शिकायत में कहा था कि मुझे पंचायत भवन में बने कमरे के भीतर बंधक बनाकर बेल्ट से मारा है. लेकिन पुलिस ने बाहर मारपीट का मामला दर्ज किया है.” इस आरोप पर उमरानाला पुलिस चौकी के प्रभारी पारसनाथ आर्मो का कहना है, “अनिल जिंजोरकर की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. सीसीटीवी फुटेज बिजली नहीं होने की वजह से देख नहीं पाए हैं. जल्द ही सीसीटीवी फुटेज देखकर और भी लोगों के बयान दर्ज कर तक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.”

Related Articles

Back to top button