February 22, 2026 9:22 pm
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
छत्तीसगढ़

तालाब में डूबने से हाथी के बच्चे की हुई मौत, हाथियों की चिंघाडों से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

रायगढ़। रायगढ़ वन मंडल के बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में डूबने से एक हाथी के बच्चे की मौत हो गई। हाथी के बच्चे की मौत से हाथियो के चिंघाड़ से आसपास के ग्रामीण सहम गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया सर्किल के बडझरिया गांव के तालाब में शुक्रवार शाम एक हाथी के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा वह 6 माह के आसपास का है। जो अपने झुंड के साथ नहा रहा था।

उधर, हादसे के बाद घटना कुछ हाथी तालाब के पास चिंघाड़ते सुनाई दिए। हाथियों की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगा। वे किसी तरह डरे सहमे सबसे पहले मौके पर पहुंचे और उन्होंने वन विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी।

वन विभाग के मुताबिक बंगुरसिया क्षेत्र में लगातार 30 से अधिक हाथी आवाजाही कर विचरण कर रहे है, धान मंडी में भी जमकर उत्पात मचाकर धान को भोजन बना रहे है। बहरहाल रायगढ़ के दोनों वन मंडल में हाथियों की मौत से वन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी सकते में है।

हाथियों ने स्वयं से निकाला शव

बताया जा रहा है कि हाथी के बच्चे की मौत होने के बाद हाथियों ने रात भर इसी तालाब के इर्दगिर्द डेरा जमाए थे। हाथी स्वयं मृत बच्चे का शव को बाहर निकालकर शनिवार सुबह जंगल की तरफ चले गए हैं।

जिसके बाद ही वन विभाग की टीम ने मृत हाथी के बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।

Related Articles

Back to top button