March 14, 2026 5:57 am
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
छत्तीसगढ़

चिरमिरी अगला एजुकेशन हब, मंत्री ने नालंदा परिसर, पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन और हाई स्कूल का किया भूमिपूजन

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: एजुकेशन हब के रूप में चिरमिरी को विकसित करने की दिशा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ी पहल की है. मंत्री जायसवाल ने अकेले चिरमिरी को करीब 15 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है.

एमसीबी को लगभग 15 करोड़ की योजनाओं की सौगात

इन योजनाओं के तहत नालंदा परिसर लाइब्रेरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन, और नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का भूमिपूजन किया गया.

इन तीनों परियोजनाओं की कुल लागत 14 करोड़ 61 लाख 82 हजार रुपये बताई जा रही है. मंत्री ने कहा कि शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में यह पहल चिरमिरी को एक नई पहचान देने वाली साबित होगी.

योजनाओं की सौगात देने के बाद मंत्री ने कहा एमसीबी जिले का चिरमिरी अपने आप में प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों, घने जंगलों और कोयले की खदानों के लिए प्रसिद्ध है. चिरमिरी ऐतिहासिक रूप से शिक्षा का केंद्र रहा है. यहां का पुराना रेलवे स्टेशन, अनुकूल जलवायु और सरल संतोषी जनता इस क्षेत्र को विशेष बनाती है. मंत्री ने कहा चिरमिरी को शिक्षा के क्षेत्र में मजबूत आधार मिला है.

एजुकेशन के क्षेत्र में चिरमिरी को बड़ी सौगात

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि 4 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से नालंदा परिसर में 250 सीटर अत्याधुनिक लाइब्रेरी का भूमिपूजन किया गया.
इसके साथ ही 1 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोरिया के नए भवन का भूमि पूजन किया गया. मंत्री ने आगे कहा 9 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन का भी भूमिपूजन संपन्न हुआ, जो इस क्षेत्र के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा का बड़ा केंद्र बनेगा.

नर्सिंग कॉलेज में 100 परसेंट कैंपस सलेक्शन

मंत्री जायसवाल ने आगे बताया कि चिरमिरी में छत्तीसगढ़ का पहला 120 सीटर एएनएम नर्सिंग कॉलेज स्थापित किया जाएगा. यह कॉलेज स्वास्थ्य विभाग एवं आईआईटी के सहयोग से संचालित होगा. इससे हर दो साल में करीब 120 युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे.

इसके साथ ही पॉलिटेक्निक कॉलेज में नई तकनीक के अनुरूप जीपीएस सहित दो नए ट्रेड भी शुरू किए जाएंगे, जो आने वाले 30 वर्षों तक युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Related Articles

Back to top button