April 3, 2026 9:51 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
राजस्थान

शिक्षा के मंदिर में ‘मधुशाला’: बच्चों की छुट्टी कर हेडमास्टर ने उड़ाई चिकन-शराब की दावत, टोकने पर दिखाई दबंगई

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी क्षेत्र में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. क्षेत्र के हिंगोटिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर की अनुशासनहीनता ने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हेड मास्टर ने स्कूल के बच्चों की दोपहर ढाई बजे ही छुट्टी कर दी और स्कूल में नॉनवेज पार्टी का आयोजन कर टिक्कड़ चिकन बना डाला.

जानकारी मिलने पर गांव के लोग स्कूल पहुंचे तो स्कूल के बाहर स्कूल मैदान में धूप सेक रहे हेडमास्टर ने ग्रामीणों को यह तक कह दिया कि जो चाहे कर लो, जहां चाहे शिकायत कर लो. स्कूल में नॉनवेज पार्टी की घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शीतकालीन अवकाश और कड़ाके की शीतलहर के बाद सोमवार को ही स्कूल खुले थे. स्कूल के हेडमास्टर अमर सिंह मीणा ने दोपहर में ही बच्चों की छुट्टी कर दी और स्कूल की रसोइ में चिकन और टिक्कड़ बनाना शुरू कर दिया.

शराब के नशे में धुत थे हेडमास्टर!

गैस पर चिकन बन चुका था और रसोइयां चूल्हे पर टिक्कड़ सेक रहा था. तभी गांव के कुछ लोग स्कूल पहुंच गए और वीडियो बना लिया. इस दौरान हेडमास्टर शराब के नशे में धुत भी नजर आए. वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गायत्री वरमेंदू ने मामले की गंभीरता को लेकर तीन सदस्यीय टीम गठित की है. टीम में हिंगोटिया, रेती और सपेरा बस्ती राउमावि के प्रिंसिपल को शामिल किया गया है.

स्कूल में चार टीचर का स्टाफ

टीम को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं. स्कूल में हेडमास्टर समेत 4 लोगों का स्टाफ है. स्कूल में करीब 31 बच्चों का नामांकन है. शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को ही स्कूल खुले थे. जब ग्रामीणों ने हेडमास्टर से पूछा कि बाकी स्टाफ कहां है तो लापरवाही से हेडमास्टर ने जवाब दिया, दो टीचर बीएलओ ड्यूटी पर हैं और एक छुट्टी पर है. मैं खुद यहां स्कूल में मौजूद हूं. अब गांव वालों ने हेडमास्टर को सस्पेंड करने की मांग की है.

Related Articles

Back to top button