March 11, 2026 4:48 pm
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Consumer Forum Decision: छत्तीसगढ़ उपभोक्ता आयोग का सख्त रुख, IOCL को देना होगा हर्जाना... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नशे के काले कारोबार का भंडाफ... Chhattisgarh Fuel Update: छत्तीसगढ़ में नहीं होगा तेल और गैस का संकट, सीएम साय ने की समीक्षा; एलपीजी... बस्तर में नक्सलियों का 'महा-सरेंडर'! 3.95 करोड़ के इनामी 108 माओवादी मुख्यधारा में शामिल; डंप से मिल... धमतरी में 'खूनी' रफ्तार का कहर! तरबूज से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी भीषण टक्कर; एक की मौके पर मौत, हा... जेल में पुलिस की 'मिडनाइट' स्ट्राइक! बैरकों में छापेमारी देख कैदियों के उड़े होश; वर्दीवालों ने खंगा... CG Assembly News: स्काउट गाइड जंबूरी टेंडर विवाद ने पकड़ा तूल, विपक्ष ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल; सद... छत्तीसगढ़ के 73 लाख परिवारों की बल्ले-बल्ले! मुफ्त चावल के साथ चना-गुड़ पर साय सरकार का बड़ा फैसला; ... Chhattisgarh Assembly Session 2026: विधानसभा में गूंजा शराब घोटाला, भूपेश बघेल ने मांगी रिकवरी की जा... पॉश इलाके की कोठी में 'गंदा धंधा'! पुलिस की रेड में संचालिका और ग्राहक रंगे हाथों गिरफ्तार; हिरासत म...
छत्तीसगढ़

Abujhmad Naxal News: नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जंगलों से भारी मात्रा में विस्फोटक और 82 BGL सेल बरामद

नारायणपुर: जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर करारा प्रहार किया है. नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी एवं डीआरजी की संयुक्त टीमों ने सघन सर्च अभियान के दौरान अलग अलग इलाकों से आईईडी निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री और 82 बीजीएल सेल बरामद कर नक्सलियों की संभावित जनविरोधी साजिश को समय रहते विफल कर दिया.

अबूझमाड़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन

नक्सल विरोधी अभियान के तहत 17 जनवरी 2026 को नारायणपुर जिले के ओरछा, रायनार एवं धनोरा क्षेत्र में संभावित नक्सली गतिविधियों और आईईडी की आशंका को देखते हुए नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी 29वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने सघन सर्च अभियान संचालित किया. सर्च के दौरान भटबेड़ा और आसनर के जंगलों से नक्सलियों की संदिग्ध सामग्री बरामद की गई, जिसमें बैटरियां, मोटोरोला मैनपैक सेट, मल्टीमीटर, सर्किट बोर्ड, इलेक्ट्रिक वायर सहित कुल 16 इलेक्ट्रॉनिक सामग्री शामिल है. प्रारंभिक जांच में कोई सक्रिय आईईडी नहीं मिला लेकिन ये पता चला कि बरामद सामग्रियों का उपयोग आईईडी निर्माण में किया जा सकता था.

इसी क्रम में 18 जनवरी 2026 को आईटीबीपी 53वीं वाहिनी और डीआरजी की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र में सघन सर्च एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया. तलाशी के दौरान जंगल क्षेत्र में छिपाकर रखी गई एक झिल्ली से 82 बीजीएल सेल बरामद किया गया. जिनका उपयोग नक्सली गोलाबारी जैसी हिंसक गतिविधियों में कर सकते थे.

सर्च ऑपरेशन हुआ तेज

बरामद समस्त सामग्री को मौके पर विधिवत जब्त कर लिया गया है. इनके संबंध में अग्रिम जांच और तकनीकी विश्लेषण की कार्रवाई जारी है. अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में घेराबंदी, सतर्कता और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, ताकि ग्रामीणों और आम लोगों को कोई नुकसान ना पहुंचे.

पुलिस आईटीबीपी और डीआरजी का ज्वाइंट ऑपरेशन

नारायणपुर पुलिस, आईटीबीपी और डीआरजी की यह संयुक्त कार्रवाई इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों के लिए जमीन लगातार सिकुड़ रही है. सुरक्षा बलों की सतत निगरानी और सघन सर्च अभियानों से नक्सली नेटवर्क को कमजोर किया जा रहा है. प्रशासन ने दोहराया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की प्रभावी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Related Articles

Back to top button