March 29, 2026 3:44 pm
ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात, CM मोहन यादव ने किया 2.5 लाख नल कनेक्शन का भूमिपू... Indian Army LMG: इंडियन आर्मी की बढ़ी फायर पावर, अडाणी डिफेंस ने सौंपी 2,000 LMG की पहली खेप Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं...
उत्तरप्रदेश

Meerut News: मेरठ में स्क्रैप कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, डेढ़ साल पुराने मर्डर से जुड़ा है बदला?

उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर खूनी वारदात सामने आई है. शहर में स्क्रैप कारोबारी असलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या लगभग डेढ़ साल पहले हुए अरशद हत्याकांड का बदला है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.

पोस्टमार्टम के बाद जब असलम का शव एंबुलेंस से घर लाया गया, तो गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया. पुलिस को हालात काबू में करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

असलम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र से महज कुछ ही दूरी पर स्थित जैदी फार्म इलाके में असलम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारों से लैस कुछ लोग असलम की तलाश में आए थे. जैसे ही उन्होंने असलम को देखा, उस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में असलम गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका दोस्त शोएब भी गोली लगने से जख्मी हो गया. दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान असलम ने दम तोड़ दिया. शोएब का इलाज अभी जारी है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक असलम और अरशद के परिवारों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही थी. करीब डेढ़ साल पहले अरशद की उसके बच्चों के सामने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस मामले में आरोप असलम और उसके परिवार के लोगों पर लगा था. अरशद की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी उस समय सामने आया था. पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए अरशद के समर्थकों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

शव को सड़क पर रखकर जाम किया

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही असलम का शव एंबुलेंस से लाया गया, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. इस दौरान मृतक के पिता इमरान एंबुलेंस की छत पर चढ़ गए और पुलिस से आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करने लगे. मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा.

हालात बिगड़ते देख सीओ सिविल लाइन्स अभिषेक तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और मामले में सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम हटाया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया.

पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को नामजद करते हुए हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं. फिलहाल पुलिस टीमें संभावित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं. इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Related Articles

Back to top button