Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श... Plane Crash News: फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े विमान हादसे, कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत Bank Holidays in July 2026: जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट और जरूरी तारीखें Reasi Road Accident: जम्मू-कश्मीर में CISF जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त; 9 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर राम मंदिर चंदा गबन मामला: 8 आरोपियों के घरों पर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, कीमती सामान और दस्तावेज...

मनेंद्रगढ़ रेलवे स्वास्थ्य इकाई में किशोरियों हेतु एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन

बिलासपुर – 16 फरवरी 2026

दिनांक 14/02/2026 को मनेंद्रगढ़ स्थित रेलवे स्वास्थ्य इकाई में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह अभियान बालिकाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 32 लाभार्थी बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन प्रदान की गई, वहीं 42 बालिकाओं का विस्तृत मेडिकल स्क्रीनिंग परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व एवं इसके दीर्घकालिक लाभों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ शेख सिराजुद्दीन, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (ACMS) डॉ शांति पूर्ती भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता एवं निवारक चिकित्सा के महत्व पर बल देते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नितिन शाह, डॉ अरुणा बेक एवं उनकी समर्पित मेडिकल टीम द्वारा किया गया। टीम ने टीकाकरण की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया, साथ ही उपस्थित बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया।
रेलवे प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों एवं टीकाकरण अभियानों के माध्यम से रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी चरणों में भी इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.