Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Peddi Movie Update: राम चरण की 'पेड्डी' का बड़ा धमाका, KGF मेकर्स संभालेंगे ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन North Korea Retirement Age: नॉर्थ कोरिया ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, बुजुर्ग होती आबादी के बीच किम ... IPL 2026 Ticket Fraud: आईपीएल टिकट के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 600 फर्जी साइट्स एक्टिव Google Gemini Intelligence: स्मार्टफोन चलाने का तरीका बदल देगा गूगल का नया AI सिस्टम, जानें फीचर्स गुरु बृहस्पति को मजबूत करने के तरीके: शादी में देरी और धन की कमी दूर करेंगे ये 5 ज्योतिषीय उपाय Gym Mistake: वीकेंड पार्टी के बाद मंडे वर्कआउट बन सकता है जानलेवा, हार्ट अटैक का बढ़ता है खतरा India-Pakistan Relations: पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने किया RSS नेता होसबोले का समर्थन, 'बातचीत ज... BJP vs Congress: राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर संबित पात्रा का बड़ा खुलासा, FCRA और IT एक्ट क... Maharashtra ATS Raid: शहजाद भट्टी गैंग के नेटवर्क पर एटीएस का बड़ा प्रहार, 50 ठिकानों पर छापेमारी NEET Exam Leak Update: सीकर के कोचिंग संस्थानों तक पहुँची पेपर की PDF, 2 से 5 लाख में हुआ सौदा

Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- ‘वो प्रयास करेंगे हमें न्याय ना मिले’

उत्तर प्रदेश के साथ-साथ इन दिनों देशभर में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती चर्चा में बने हुए हैं. चर्चा में बने रहने के पीछे की वजह बटुकों के यौन शोषण का आरोप है. इसी मामले में अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका पर आज यानी कि शुक्रवार 27 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होने वाली है. कोर्ट में होने वाली इस सुनवाई से पहले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बयान भी सामने आया है. इसमें उन्होंने कहा कि कोर्ट में हम अपना काम करेंगे वो अपना काम करेंगे.

जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “न्यायालय के सामने अधिवक्तागण मौजूद हैं. लोगों को अपनी बात कहने का दायित्व है, लोग अपनी बात कहेंगे. बाकी न्यायालय के अपने विवेक पर है. उनकी तरफ से प्रयास किया ही जाएगा कि न्याय न मिले, यही होता है. स्वाभाविक है कि हम अपना काम करेंगे वो अपना काम करेंगे.”

कोर्ट में पेश की जाएगी मेडिकल रिपोर्ट

हाईकोर्ट के सूत्रों ने बताया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट नंबर 72 में सुनवाई के लिए लिस्टेड की गयी है. इस बीच, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-झूंसी) विमल किशोर मिश्रा ने मीडिया को बताया कि कथित पीड़ित बटुकों का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है. रिपोर्ट सीलबंद लिफाफा में जांच अधिकारी को सौंप दी गई है.

हालांकि, उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट की विषयवस्तु पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि सीलबंद लिफाफे में मेडिकल रिपोर्ट अदालत के समक्ष रखी जाएगी.

कब हुआ था मामला दर्ज?

21 फरवरी को आशुतोष ब्रह्मचारी के आवेदन दिया गया था. इसमें एक विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बटुकों के साथ यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए झूंसी थाने के प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था.

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बुधवार को कथित पीड़ित बटुकों को मीडिया के समक्ष पेश किया था. एक बटुक ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी पर यौन शोषण करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से ही प्रदेश के साथ-साथ देश की राजनीति गरमाई हुई है.

अविमुक्तेश्वरानंद ने लगाए थे शिकायतकर्ता पर आरोप

अविमुक्तेश्वरानंद और शिकायतकर्ता की तरफ से लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. शिकायत दर्ज होने के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि वादी यानी कि शिकायतकर्ता ब्रह्मचारी महाराज को अपराधी है. उस पर एक नहीं बल्कि कई सारे मामले पहले से ही दर्ज हैं. इस पर पलटवार करते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि वर्तमान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद किसी थाने या फिर किसी कोर्ट से ऐसा लेकर आए जो ये साबित कर रहा हो कि मैं अपराधी हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.