Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में आज सुबह मौत हो गई. इस खबर के बाद हड़कंप मच गया खुद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अस्पताल पहुंचे और प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से बात की. अब प्रतीक की पीएम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में प्रतीक यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत होने का दावा किया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रतीक के शरीर पर खून का थक्का जमा हुआ था. शरीर के नीचे हिस्से से ऊपरी हिस्से में खून का थक्का गया, जिसके बाद आर्टरी और फेफड़ों में इन्फेक्शन हुआ और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया.

🔬 तीन डॉक्टरों के पैनल ने की जांच, विसरा रखा गया सुरक्षित

सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया है. डॉक्टर मौसमी सिंह के नेतृत्व में हुई इस प्रक्रिया में फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर अनूप कुमार रायपुरिया और डॉक्टर फातिमा हर्षा भी शामिल रहे. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई. हालांकि, मौत की असली वजह अब भी पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है. साथ ही हार्ट को भी रख लिया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच की जा सके. पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट या संघर्ष के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं.

🏠 जिम पार्टनर का बड़ा दावा: बेडरूम में गिरने से लगी थी चोट

प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद से ही हर कोई पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा था. अब रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत के पीछे मेडिकल कारण पता चल गया है, लेकिन विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही अंतिम सच सामने आ पाएगा.

🕯️ शोक में डूबा यादव परिवार: पिपरा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव प्रतीक के आवास पर पहुंचे हैं. सुबह से ही प्रतीक के आवास पर उनकी पत्नी अपर्णा यादव, सौतेले भाई अखिलेश यादव, भाभी डिंपल यादव, चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और चाचा शिवपाल यादव मौजूद हैं. वहीं, प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार को लेकर भी जानकारी सामने आई है कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर साढ़े बारह बजे पिपरा घाट पर किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.