March 2, 2026 1:27 pm
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
हरियाणा

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा! अब इन कर्मचारियों को बेटी की शादी पर मिलेगा 2.5 लाख का शगुन, जानें कैसे उठाएं लाभ

चंडीगढ़: एक अप्रैल से पुलिस विभाग अपने जवानों की बेटी की शादी पर 2.5 लाख रुपये शगुन देगा। यह योजना आईपीएस अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल रैंक के जवानों तक सभी के लिए लागू होगी। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में शनिवार को ईआरएसएस ऑडिटोरियम पंचकूला में हुई बी-लेवल कल्याण गोष्ठी में यह घोषणा की गई। डीजीपी को इस पहल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है। डीजीपी ने शगुन राशि भविष्य में बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की है।

वर्ष-2025 में हरियाणा पुलिस के 17 हजार 985 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई है। साथ ही पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोरोग विशेषज्ञों के साथ भी बैठक की गई। एचडीएफसी बैंक के साथ अनुबंध के माध्यम से हादसे में मृत्यु बीमा कवर को बढ़ाकर एक करोड़ और प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में भी सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया है।

एक्स ग्रेशिया में 381 आश्रितों को नौकरी दी गई और शहीदों के परिवार को मिलने वाली राशि को तीन गुना बढ़ाया गया है। कांस्टेबल रैंक तक करीब 70 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं जो इस योजना लाभार्थी होंगे। हरियाणा पुलिस कल्याण कोष से यह राशि लाभार्थियों को प्रदान की जाएगी। के

गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से मंथन करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा हुई। गोष्ठी में बीते एक माह में शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद और पीएसआई रवि को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए योजनाओं को बेहतर बनाने पर अधिकारियों ने सुझाव भी दिए।

Related Articles

Back to top button