Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
झारखंड में सावन के साथ मौसम ने बदली करवट, 40 से 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं; वज्रपात का अल... रांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भव्य 'कलश वंदन यात्रा', पावन मिट्टी के दर्शन... धनबाद के चिरकुंडा में अवैध लॉटरी प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़, डेढ़ से दो करोड़ रुपये की टिकटें और मश... झारखंड में खात्मे की कगार पर लाल आतंक, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से वापस छीने 1000 से अधिक सरकारी हथ... धनबाद के बरोरा चेकपोस्ट पर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक; इलाके में दहशत रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 35 दुकानों का 13 वर्षों से पेंडिंग है किराया, दुकानदारों ने खटखटाया हा... देवघर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, JPSC और JSSC धांधली पर राज्य सरकार को घेरा गढ़वा में कभी भी गिर सकता है बिरहा नदी का पुल, जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं ग्रामीण रांची में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का बड़ा चाबुक, जुलाई महीने में कटे 1.20 लाख चालान सावन की पहली सोमवारी पर रांची में सुरक्षा चाक-चौबंद: 500 जवान तैनात, पहाड़ी मंदिर का ट्रैफिक प्लान ब...

Surat Fire Tragedy: सूरत में ‘मौत’ का तांडव! एक ही परिवार के 5 लोग जिंदा जले; साड़ी पैकिंग करते-करते खत्म हुआ कुनबा।

गुजरात के सूरत जिले के लिंबायत इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ. रिहायशी घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग को बुझाया. जांच के दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को पांच लोगों की लाशें मिलीं. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हादसे के घटनास्थल पर पहुंचे एडिशनल सीपी बलराम मीणा ने बताया, “आज सुबह लिंबायत पुलिस स्टेशन में एक घर में आग लगने की दुर्घटना के बारे में सूचना मिली. प्रभावित परिवार साड़ियों की पैकिंग का काम करता था. इनके पास काफी मात्रा में इसी से जुड़ी सामग्री थी. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी. FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है.”

मृतकों में 4 महिलाएं और एक बच्चा

बताया जा रहा कि दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने अचानक भयानक रूप ले लिया. घर के अंदर से किसी को बाहर निकलने तक का मौका तक नहीं मिला और 5 लोग जिंदा जल गए.

मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. मृतकों में शहनाज बेगम अंसारी (65), हुसैना बेगम अंसारी (18), शबीना रमजान अंसारी (28), खुशनुमा अब्दुल अंसारी (19) और मासूम सुभान रमजान अंसारी (4) है.

घर में 8 टिन साड़ी का स्टॉक रखा था

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घर में आठ टन साड़ियों का स्टॉक रखा था. परिवार घर के अंदर ही साड़ियों पर अलग-अलग कलर की स्टिच लगाने का काम करता था. सूरत में ज्यादातर पॉलिएस्टर की साड़ी का उत्पादन होता है, जिसमें केमिकल और ऑयल का उपयोग होता है.

ऑयल और केमिकल की वजह से आग ने फौरन बड़ा रूप ले लिया और किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. सुबह 11 बजे का समय होने के कारण घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था, सिर्फ महिलाएं थी. फायर ब्रिगेड टीम ने सभी लोगों को बाहर निकाला और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.