Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amit Shah on Congress: "राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी", अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष ... Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस... Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव व... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की ह... MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़... Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रो... Collector's Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया ... MP High Court: "दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?" मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग स... Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस र... Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला 'सोना' से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्...

Maharashtra Crime News: टंकियां बनाने वाला राजमिस्त्री कैसे बन गया ‘अवतारी बाबा’? पढ़ें ठगी की पूरी इनसाइड स्टोरी

Ahilyanagar Baba Case: महाराष्ट्र में इन दिनों बाबा अशोक खरात से जुड़े धोखाधड़ी के कारनामे सुर्खियों में हैं. इसी बीच, अहिल्यानगर से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. कोल्हेवाड़ी गांव स्थित दत्ताधाम में एक बाबा पर अंधविश्वास फैलाकर लोगों को ठगने का आरोप लगा है. यह शख्स खुद को गडगे महाराज का अवतार बताकर लोगों को आकर्षित करता था. गडगे महाराज एक संत और समाज सुधारक थे. उन्हें गाडगे बाबा भी कहा जाता था.

बाबा मंत्र और पूजा-पाठ के जरिए गंभीर शारीरिक बीमारियों का इलाज करने का दावा करता था. इसी दावे के चलते बड़ी संख्या में लोग उसके पास पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला और भी चर्चा में आ गया है.

अंधविश्वास फैलाकर लोगों से ठगी

इस पूरे मामले को अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने गंभीरता से लिया है और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है. समिति का कहना है कि इस तरह के लोग समाज में अंधविश्वास फैलाकर भोले-भाले लोगों का आर्थिक और मानसिक शोषण करते हैं. हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

ग्रामीणों के अनुसार, यह बाबा इलाज और पूजा के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलता है. आरोप है कि वह 11,000, 21,000 और यहां तक कि 52,000 रुपये तक लेता है. कई लोगों को रसीद देकर विश्वास में लिया जाता है, लेकिन बाद में उन्हें किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलता. गांव के लोगों का कहना है कि यह व्यक्ति असल में कोई संत या साधु नहीं, बल्कि एक राजमिस्त्री है, जो पहले सीमेंट की टंकियां बनाने का काम करता था.

बाबा ने की दो शादियां

इतना ही नहीं, इस शख्स पर निजी जीवन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों का दावा है कि उसने दो शादियां की हैं और दत्ताधाम परिसर के आसपास शराब की बोतलों के अवशेष भी मिले हैं, जिससे संदेह होता है कि वहां अन्य अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं.

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यह भी भोंडू बाबा है, जिसने कई लोगों को पैसे के नाम पर ठगा है. उसने कहा कि जब एक व्यक्ति को इलाज के दौरान परेशानी हुई, तो यह बाबा मौके से फरार हो गया. ग्रामीणों का आरोप है कि एक महिला को इस बाबा को पैसे देने के लिए बेहद कठिन हालात का सामना करना पड़ा. अब गांव के लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस फर्जी बाबा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसका यह अवैध कारोबार पूरी तरह बंद हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.