Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना प... ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली, पुलिस व प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों ने हेलमे... Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प...

Ranchi Orient Craft News: रांची के ओरिएंट क्राफ्ट में महिला कर्मियों का हंगामा, 2 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

रांचीः खेलगांव स्थित ओरिएंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज महिला कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. बड़ी संख्या में महिला कर्मियों ने काम करने से इनकार करते हुए प्लांट गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया.

घटनास्थल पर खेलगांव पुलिस तैनात

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही खेलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गई. खेलगांव थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि प्लांट गेट पर महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और ट्रैफिक पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है.

प्रबंधन ने सोमवार तक सैलरी देने का किया वादा

उन्होंने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिला कर्मियों और कंपनी प्रबंधन दोनों पक्षों से बातचीत की है. कंपनी प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि अगले सोमवार तक सभी कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री में कुल 2400 कर्मचारी हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत महिलाएं हैं. जबकि करीब 40 प्रतिशत महिला कर्मी वेतन भुगतान से पहले काम शुरू करने को तैयार नहीं हैं.

क्या कहा थाना प्रभारी ने

थाना प्रभारी अभिषेक राय ने कंपनी प्रबंधन के हवाले से बताया कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझाने में दिक्कत हो रही है, क्योंकि आंदोलन का कोई स्पष्ट नेतृत्व सामने नहीं आ रहा है. एहतियात के तौर पर प्लांट परिसर के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर रांची के खेलगांव में ओरिएंट क्राफ्ट को स्थापित किया गया था. इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिला. कोरोना काल के दौरान ऑर्डर नहीं मिलने से कंपनी के उत्पादन पर असर पड़ा था. पिछले दिनों अमेरिका द्वारा टैरिफ बढ़ाए जाने के कारण निर्यात में भारी गिरावट से भी उत्पादन पर असर पड़ा. इस प्लांट में अमेरिका के लिए द क्रू, पोलो और डिक्स के रेडीमेड गारमेंट भी तैयार किए जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.