Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना प... ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली, पुलिस व प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों ने हेलमे... Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्मी का सितम, 43 डिग्री के साथ चाईबासा सबसे गर्म; कल से बारिश के आसार

रांचीः झारखंड में गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है. मौसम केंद्र , रांची के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कई प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

आज इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

आज राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य हिस्सों में हीट वेव चलने की संभावना जताई गई है. खासकर बोकारो, धनबाद, जामताड़ा और दुमका जैसे जिलों में गर्म हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. इन इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे लू जैसी स्थिति बन रही है.

आने वाले दिनों में राहत के संकेत

मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 23 अप्रैल तक मौसम शुष्क ही बना रहेगा, लेकिन 24 अप्रैल से मौसम करवट लेने लगेगा. 24 अप्रैल को आंशिक बादल छाने के साथ पूर्वी झारखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. 25 अप्रैल को उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. 26 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गर्जन के साथ मौसम सुहाना हो सकता है. 24 से 26 अप्रैल के बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी आशंका है.

रांची , जमशेदपुर और डाल्टेनगंज का हाल

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. वहीं जमशेदपुर में पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. डाल्टनगंज में तापमान 42.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा. हालांकि 48 घंटे पहले डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ था.

झारखंड के प्रमुख जिलों के तापमान का हाल

सबसे ज्यादा गर्मी पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री पहुंच गया. यह सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक है, जो राज्य में सबसे ज्यादा है. बोकारो में भी तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. वहीं सरायकेला में भी तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि गोड्डा में 41.7 डिग्री , देवघर 40.2 डिग्री और पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में 40.0 डिग्री दर्ज हुआ है.

लगभग सभी प्रमुख शहरों में तापमान सामान्य से 1 डिग्री से लेकर 4 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है. खासकर चाईबासा में सबसे ज्यादा 4.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो हीट वेव जैसे हालात की ओर इशारा कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.