Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना प... ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली, पुलिस व प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों ने हेलमे... Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प...

Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

सोनीपत: मेयर चुनाव को लेकर सियासी माहौल अचानक गरमा गया है. कांग्रेस मेयर प्रत्याशी कमल दीवान ने नामांकन दाखिल करने के अगले ही दिन चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. ये फैसला ऐसे समय आया है, जब चुनाव प्रचार की शुरुआत होने वाली थी. उनके इस कदम से पार्टी में हलचल मच गई है और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है. खास बात ये है कि एक दिन पहले तक सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन अचानक लिए गए इस फैसले ने राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं.

दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में भरा था नामांकन: कमल दीवान ने बुधवार को ही कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था. उस दौरान पार्टी एकजुट नजर आ रही थी और चुनाव को लेकर पूरी तैयारी दिख रही थी, लेकिन अगले ही दिन उनका चुनाव से पीछे हटना कई सवाल खड़े कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक सुबह से उन्होंने दीपेंद्र हुड्डा के फोन भी नहीं उठाए, जिससे स्थिति और ज्यादा उलझ गई है.

अंदरूनी कलह की चर्चाएं तेज: कमल दीवान के इस फैसले के पीछे पार्टी की अंदरूनी खींचतान को वजह बताया जा रहा है. हालांकि आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की तरफ से अभी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि टिकट को लेकर संगठन के भीतर मतभेद थे. इसी वजह से दीवान ने अचानक चुनाव से दूरी बना ली. इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी की चर्चा फिर से जोर पकड़ने लगी है.

बीजेपी पहले ही उतार चुकी है उम्मीदवार: मेयर चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राजीव जैन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. ऐसे में कांग्रेस के सामने अब नया उम्मीदवार तय करने की चुनौती खड़ी हो गई है. समय कम होने के कारण पार्टी को जल्द फैसला लेना होगा, ताकि चुनावी मैदान में मजबूत तरीके से उतर सके.

10 मई को होना है चुनाव: सोनीपत में मेयर का चुनाव 10 मई को होना है और उससे पहले ये घटनाक्रम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. अब पार्टी नए चेहरे को सामने लाएगी या फिर कमल दीवान को मनाएगी. ये देखना दिलचस्प होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.