Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Historic Day for Bengal: 'सोनार बांग्ला' के संकल्प के साथ शुरू हुआ शुभेंदु राज; पीएम मोदी की मौजूदगी... BJP Expansion: हरियाणा से बंगाल तक; वो 9 राज्य जहां पीएम मोदी के आने के बाद पहली बार खिला 'कमल', रच ... Who is Makhanlal Sarkar: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल सरकार? जिनके सम्मान में पीएम मोदी ने झुकाया सिर औ... Inspirational News: जब महिला पुलिस अधिकारी बनीं 12 साल के नाविक की 'मां'; पतवार छुड़वाकर थमाई किताब,... Wedding Brawl: ‘जूता नहीं चुराने देंगे...’ रस्म के दौरान मंडप में बवाल; दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच चल... Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन मे... Mother's Day 2026: एक हाथ में बंदूक, दूसरे में ममता! मिलिए उन 'Super Cop Moms' से जो अपराधियों और जि... Ujjain News: उज्जैन की कांता गोयल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, 350 अनाथ बच्चों को दिया मां का प्यार ... Chandranath Murder Case: यूपी की ओर मुड़ी जांच की आंच; संभल और बदायूं में बंगाल पुलिस की छापेमारी, द... Weather Update: दिल्ली-NCR में फिर यू-टर्न लेगा मौसम; अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट, बिहार में ओलावृष्टि...

Dewas News: देवास में कुश्ती महोत्सव बना अखाड़ा, पहलवानों के बीच चले लात-घूसे, जमकर फेंकी गईं कुर्सियां

देवास। शहर के एलएनबी क्लब में पिछले तीन दिनों से चल रहे देवास कुश्ती महोत्सव में रविवार रात जमकर बवाल हुआ। इंदौर के कुछ पहलवानों के बीच पहले तू तो मैं से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान जमकर लात घुसे चले और पहलवानों और उनके साथ आए युवकों एवं स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को कुर्सियां फेंक कर मारा।

इस दौरान पूरे परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटनाक्रम में इंदौर से आया एक पहलवान बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार रात श्रीमंत तुकोजीराव पवार खेल रत्न प्रतियोगिता के मुकाबले चल रहे थे। इस दौरान इंदौर के टिगरिया बादशाह निवासी आयुष ठाकुर ने 46 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया था।

कुश्ती होने वाली थी कि इसी बीच आरोपित मनीष नामदेव, लोकपाल गौहर, कपिल गुर्जर, मयूर मंडवाल आदि ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद में दर्जनों लोग आपस में गुत्थमगुत्था हो गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई।

कुर्सियां फेंककर मार रहे थे

मारपीट के दौरान आयुष ठाकुर सहित अन्य युवकों को चोट आई, जिन्हें बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। अन्य युवक व पहलवान भी घायल हुए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सभी को अलग करते हुए दिखाई दिए, लेकिन किसी ने पुलिस की बात नहीं सुनी।

इस दौरान पूरे परिसर में भगदड़ जैसे हालात रहे। युवक एक दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां फेंककर मार रहे थे। देर रात मामले में शेखर ठाकुर की रिपोर्ट पर इंदौर निवासी आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.