Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Civic Issues: कानपुर में सीवर की समस्या पर बवाल; छत पर चढ़कर महिला ने दी जान देने की धमकी, प्रशासन में मची खलबली

Kanpur sewer problem: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. नगर निगम और जलकल विभाग की कथित लापरवाही से परेशान एक महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. विराटनगर में बीते आठ महीनों से सीवर जाम की समस्या से जूझ रही महिला शुक्रवार को अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी. घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हो सका.

दरअसल, विराटनगर निवासी प्रतिभा पांडेय का आरोप है कि उनके मोहल्ले के करीब 50 घर बीते सितंबर महीने से सीवर चोक की समस्या झेल रहे हैं. गलियों और घरों के बाहर गंदा और बदबूदार पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है. इतना ही नहीं, कई बार सीवर का दूषित पानी घरों के अंदर कमरों तक पहुंच जाता है. इससे इलाके में बीमारी फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है और स्थानीय लोगों का जीवन दूभर हो चुका है.

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

प्रतिभा पांडेय का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला. उनका आरोप है कि संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) प्रदीप मौर्य से संपर्क करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ. उल्टा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. अधिकारियों की इसी बेरुखी और लापरवाही से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया.

जैसे ही प्रतिभा अपने घर की छत पर चढ़ीं और कूदने की धमकी दी, पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. महिला के पति सुनील पांडेय और अन्य परिजनों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने और तुरंत काम शुरू कराने की मांग पर अड़ी रहीं.

मौके पर पहुंते अधिकारी

सूचना मिलने पर चकेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने काफी देर तक महिला से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा. काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रतिभा आखिरकार छत से नीचे उतरने को तैयार हुईं.

मामला तूल पकड़ने के बाद जलकल विभाग भी हरकत में आ गया. जेई प्रदीप मौर्य ने कहा कि शनिवार से सीवर लाइन की सफाई का काम शुरू करा दिया जाएगा. हालांकि प्रतिभा पांडेय ने चेतावनी दी है कि अगर इस बार भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह सीधे लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.