Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल Suvendu Adhikari PA Death: सुवेंदु अधिकारी के पीए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई; सीने में 3 गोलियां और म... West Bengal Politics: सुवेंदु के पीए की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, हार्ट और फेफड़ों को पहु... Ludhiana Accident News: लुधियाना में सुबह-सुबह बड़ा हादसा; सर्विस लेन पर ट्रक पलटने से लगा लंबा जाम

Aly Goni: अली गोनी ने पूरा किया बचपन का वादा; हज यात्रा के लिए रवाना हुए माता-पिता, भावुक हुए एक्टर

Aly Goni Dream Comes True: टीवी के जाने-माने एक्टर अली गोनी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में रहते हैं. वो अपने माता पिता के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में अली गोनी ने अपने फैंस के साथ एक अच्छी खबर शेयर की है. अली गोनी ने बताया है कि उनका बचपन का एक सपना पूरा हो गया है, जिससे वो काफी इमोशनल हो गए हैं. अली गोनी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि उनके माता-पिता हज करने जा रहे हैं, जिसके लिए वो रवाना हो गए हैं. अली गोनी के फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाई देनी शुरू कर दी है.

32 साल के अली गोनी अपने पेरेंट्स के काफी करीब हैं और उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. एक्टर आए दिनों अपने माता-पिता के साथ फोटोज पोस्ट करते रहते हैं. अली गोनी के माता-पिता हज के लिए रवाना हो गए हैं, जिसकी जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी. इसी के साथ अली गोनी ने एक इमोशनल सा नोट भी कैप्शन में लिखा.

अली गोनी का सपना हुआ सच

शनिवार, 2 मई को अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उनके माता-पिता नजर आ रहे हैं, जो हज के लिए जा रहे हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में अली गोनी ने लिखा, “आज मेरे लिए एक बहुत ही इमोशनल दिन है. उन्हें दुआ में हाथ उठाते देखने से लेकर… उन्हें हज की पुकार का जवाब देते देखने तक, ये उनका सपना था और ये मेरा भी सपना था. बचपन में, मैं अक्सर इस दिन को इमेजिन करता था कि मेरे माता-पिता हज पर जा रहे हैं, उनके दिलों में सुकून है और होंठों पर दुआएं. आज वो सपना हकीकत बन गया. या अल्लाह, उनकी इस इबादत को कुबूल फरमा. हर चीज के लिए अल्हम्दुलिल्लाह.”

अली गोनी की इस पोस्ट में उनके फैंस और चाहने वालों ने विशेज देना शुरू कर दिया है. तमाम लोग उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई दे रहे हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अली गोनी जल्द ही रोहित शेट्टी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आने वाले हैं. बीते दिनो अली गोनी ने फोटो शेयर कर हिंट दिया था. अली गोनी शो पर दो बार आ चुके हैं. वो सीजन 9 और खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में दिखे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.