Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पत्थलगांव जनपद अधिकारी एवं नगरपालिका अधिकारी को सुशासन तिहार से आम जनता को मिलने वाली लाभ का प्रचार ... Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर...

Karnal Weather News: करनाल में आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव; दो लोगों की दर्दनाक मौत, कई इलाकों में भारी नुकसान

हिसार : हरियाणा में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। वीरवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक सूरज के तेवर तल्ख रहेंगे, जिसके बाद 10 मई की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। सिरसा वर्तमान में 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा 10 मई की रात से मौसम करवट लेगा। 11 से 13 मई के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार वर्षा की संभावना है।

आंधी-तूफान का कहरः बीती रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण करनाल जिले में दो दर्दनाक हादसे हुए। पहला हादसा घरौंडा के गुढ़ा गांव में हुआ जहां बाइक सवार चार युक्कों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बिहार निवासी 24 वर्षीय मोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तरावड़ी में अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन में फंस गया और उसकी जान चली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.