Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...

Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर में सनसनी

Sultanpur Crime News: यूपी के सुल्तानपुर जिले में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां घर में अकेली सो रही एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. घटना जिले के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव की है.

गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह की पत्नी विमलेश देवी घर में अकेली रहती थीं. बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले चंद्रशेखर सिंह अपने बेटे और बहू से मिलने पंजाब गए हुए थे. इसी दौरान शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर विमलेश देवी की बेरहमी से हत्या कर दी.

बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए बदमाश

घटना की जानकारी उस समय हुई जब महिला के एक रिश्तेदार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी कि विमलेश देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है और हत्यारे बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. स्थानीय थाना पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक चारु निगम मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. शुरुआती जांच में घर से चोरी या लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे मामला संदिग्ध बना है.

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि मृतका के पति से बातचीत की गई है, लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की रंजिश होने से इनकार किया है. फिलहाल मामले के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम समेत पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.