Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ... Amit Shah in Bengal: "राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन"; बंगाल की धरती से अमित शाह का ... West Bengal News: चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी का सोशल मीडिया बायो नहीं बदला; अब भी खुद को बता ... West Bengal News: अग्निमित्रा पॉल बनेंगी बंगाल की नई डिप्टी सीएम! ग्लैमर की दुनिया से राजनीति के शिख... Indore News: रेप, हलाला और जबरन धर्मांतरण! इंदौर की छात्रा ने सुनाई 14 साल की आपबीती; मदरसे में रही ... Gangster Prince Khan: भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; धनबाद पुलिस ने आवास पर की कुर... Education Crisis: रांची यूनिवर्सिटी के ILS संस्थान पर BCI की टेढ़ी नजर; बुनियादी सुविधाओं के अभाव मे... Jharkhand Language Row: भाषा विवाद सुलझाने के लिए वित्त मंत्री के नेतृत्व में बनी समिति; अनुशंसा के ...

Political Breaking: आम आदमी पार्टी के पूर्व MLA पर गिरी गाज; विजिलेंस विभाग ने पूछताछ के लिए जारी किया समन

रूपनगर: पंजाब विजिलेंस ने करोड़ों के जमीन मामले में आप के पूर्व विधायक को समन जारी किया है, जिसके बाद रूपनगर जिले में सियासी पारा चढ़ गया है।

पंजाब विजिलेंस विभाग की रूपनगर यूनिट ने करोड़ों के जमीन घोटाले में आप के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को 8 मई के लिए समन जारी किया है। बता दें कि वन विभाग की जमीन से जुड़ा एक मामला एफ.आई.आर. नंबर 69 दिनांक 28-6-2022 को पुलिस स्टेशन नूरपुरबेदी, जिला रूपनगर में धारा 420/465/467/468/471/120बी आईपीसी और धारा 7/7ए और धारा 13 भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 2018 के तहत दर्ज किया गया था। उसके बाद शुरुआती जांच के बाद इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था और अब इस मामले को फिर से खोल दिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन निगम द्वारा जमीन खरीदने के लिए नूरपुरबेदी इलाके में लगभग 54 एकड़ जमीन हासिल करने के लिए टेंडर मंगाए गए थे। इस मामले में जमीन निगम को 9.9 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से बेची गई थी, जबकि उस गांव में सरकारी दर 90 हजार रुपये प्रति एकड़ थी। इतना ही नहीं इस जमीन को राजस्व रिकॉर्ड में गैर-वन जमीन के तौर पर दिखाया गया था, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगा। यह जमीन तत्कालीन एस.जी.पी.सी. सदस्य दलजीत सिंह भिंडर और उनके भाई अमरिंदर सिंह भिंडर ने पेश की थी।

इस मामले में अमरजीत सिंह संदोआ के ससुर मोहन सिंह के नाम पर एक इनोवा कार खरीदी गई थी, लेकिन उस समय इस कार का इस्तेमाल पूर्व विधायक कर रहे थे, जिस का संबंध कथित तौर पर इस घोटाले से जुड़ा है। अब इस मामले में, विजिलेंस विभाग ने आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को 8 मई, 2026 को सुबह 10 बजे रूपनगर स्थित विजिलेंस विभाग के मिनी सचिवालय कार्यालय में जांच में शामिल होने के लिए तलब किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.