Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और पोते के अधिकार साफ

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में एक तरफ जहां बहू शालू 21 दिन जेल में बिताने के बाद बाहर आ चुकी है, वहीं वारदात के 19 दिन बाद गिरफ्तार किया गया बेटा सुब्रत मिनोचा फिलहाल जेल में बंद है. पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. इस सनसनीखेज घटना के बाद अब सबसे बड़ा और अहम सवाल यह खड़ा हो गया है कि 60 से 70 करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर वाले दिवंगत दवा कारोबारी विनीत मनोचा की अकूत संपत्ति और करोड़ों के कारोबार का असली वारिश कौन होगा.

⚖️ हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 25: हत्या के आरोपी को संपत्ति से अयोग्य ठहराने का प्रावधान

कानून के जानकारों के अनुसार, यदि बेटे सुब्रत को पिता की हत्या के मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो संपत्ति का गणित पूरी तरह बदल जाएगा. हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 25 स्पष्ट रूप से यह प्रावधान करती है कि किसी व्यक्ति की हत्या करने या हत्या के लिए उकसाने वाला उत्तराधिकारी मृतक की संपत्ति पाने के अयोग्य हो जाता है. वहीं धारा 27 के तहत ऐसे व्यक्ति के संबंध में उत्तराधिकार की गणना ऐसे की जाती है मानो वह मृतक से पहले ही मर चुका हो, यानी उसे प्रापर्टी में कोई हिस्सा नहीं मिलेगा.

👩‍👦 क्या बहू शालू और पांच साल के पोते को मिलेगा संपत्ति पर अधिकार?

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश शुक्ला का कहना है कि आरोपी शालू मृतक विनीत मिनोचा की बहू हैं, इसलिए केवल उनके आधार पर उन्हें ससुर की संपत्ति का सीधा वारिस नहीं माना जा सकता. वहीं, पांच साल के बच्चे के अधिकार इस बात पर निर्भर करेंगे कि कानूनी उत्तराधिकार की स्थिति क्या बनती है और क्या विनीत मनोचा ने अपने जीवनकाल में कोई वैध वसीयत छोड़ी थी या नहीं. यदि सुब्रत कानूनी रूप से अयोग्य घोषित होता है, तब उत्तराधिकार के नियमों के तहत आगे के फैसले तय होंगे.

🏛️ सुब्रत के बरी होने पर क्या होंगी परिस्थितियां? कानूनी जानकारों की राय

शालू के वकील शिवाकांत दीक्षित का मानना है कि इस मामले में अभी संपत्ति को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी, क्योंकि यदि सुब्रत को सजा होती भी है तो उसके पास उच्च अदालतों में अपील करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा. वहीं, यदि ट्रायल कोर्ट सुब्रत को हत्या के आरोपों से बरी कर देता है, तो उसे उत्तराधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता और ऐसी स्थिति में संपत्ति का बंटवारा सामान्य कानूनी प्रावधानों या वैध वसीयत के आधार पर ही किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.