Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

पत्थलगांव – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम में विकासखंड पत्थलगांव में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति कौशल एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा, महामंत्री नरेश यादव, कार्यसमिति सदस्य महेश गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अरुण यादव, ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष करेश तिग्गा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भुनेश्वरी बेहरा, सुखमनी सिंह, रुकमनी पैंकरा, धनेश्वरी सिंह एवं जिला कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा जितेंद्र अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि, एसएमसी अध्यक्ष एवं सदस्य, शिक्षकगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा उन्हें शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को रंगों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, विचारों की स्पष्टता और प्रभावी अभिव्यक्ति का परिचय दिया।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड पत्थलगांव का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
विद्यार्थियों के उत्साह, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अतिथियों के प्रोत्साहन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की शानदार सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.