Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने...

पत्थलगांव जनपद पंचायत सभागार में विधायक गोमती साय ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

पत्थलगांव। जनपद पंचायत पत्थलगांव के सभागार में विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय ने क्षेत्र के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

विधायक गोमती साय ने विभागवार विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं एवं विकास कार्यों का शीघ्र लाभ मिल सके।

बैठक के दौरान क्षेत्र की आवश्यकताओं, निर्माणाधीन कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.