Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Guwahati Firing News: असम के गुवाहाटी में अंधाधुंध गोलीबारी से दहला शहर, होटल के पास खूनी संघर्ष में... Tamil Nadu Jail Break: थेनी उप-जेल से सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार, पुलिस ने 17 विशेष टीम... Aaj Ka Mausam: चक्रवात 'अर्नब' का तांडव, आंध्र प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी ... Israel Election News: प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज, ईरान हमले के आ... Mallikarjun Kharge Statement : मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी का देशव्याप... Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... विधायक पत्थलगांव, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय ने सुना प्रधानमंत... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के...

सैलरी से चुराए रुपये, फिर पिता ने दी भयानक सजा… बेटे का उसी की शर्ट से घोंट दिया गला, झाड़ियों में फेंकी लाश

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पिता की सैलरी से रुपये चुराना बेटे को भारी पड़ गया. कलयुगी पिता ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया, उसने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके लिए पिता ने बेटे की ही शर्ट को फंदा बना डाला. उसने लाश को झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल की सुबह आनंदपुर गांव के मुख्य रोड के पास झाड़ियों में एक बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की उम्र करीब 14 से 15 साल बताई गई और उसकी पहचान अंकित के रूप में हुई. सूचना मिली थी कि अंकित का शव रिद्धि सिद्धि फैक्ट्री के सामने मैदान में पड़ा हुआ है. कॉल करने वाला कोई अज्ञात व्यक्ति था.सबसे पहले मृतक अंकित के फुफेरे भाई अभिषेक को इस बात की जानकारी मिली.

गले में बंधी थी स्कूल ड्रेस की शर्ट

कॉल के तुरंत बाद अभिषेक ने अंकित की मां को बताया और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां झाड़ियों में अंकित की लाश मिली. उसके गले में उसी की स्कूल ड्रेस की शर्ट बंधी थी. यानी कि हत्या गला घोंटकर की गई थी. पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की. इस केस की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 5 टीमें बनाईं और सर्विलांस के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

CCTV से खुला राज

पुलिस पूछताछ में मृतक के पिता का कहना था कि वो अंकित को स्कूल छोड़कर आया था, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो पुलिस भी दंग रह गई. उसमें साफ दिखा कि अंकित अपने पिता के साथ साइकिल पर जा रहा था, लेकिन स्कूल तक पहुंचा ही नहीं.इसके बाद जब पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की गई तो कहानी में जो खुलासा हुआ उसने सबको चौंका दिया. आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

सैलरी से चुरा लिए थे रुपये

आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अंकित कई बार घर में चोरी करता था, और जब वो डांटता तो मां बेटे का साथ देती थी.12 अप्रैल को अंकित ने पिता की सैलरी में से 10 से 12 हजार रुपए चुरा लिए थे. इसी बात से नाराज होकर उसने दिल दहला देने वाला फैसला लिया. 15 अप्रैल की सुबह उसने अंकित और अपने छोटे बेटे को साइकिल पर स्कूल छोड़ने के बहाने निकाला, छोटे बेटे को स्कूल छोड़ा और अंकित को झाड़ियों वाले मैदान में ले गया.

यहां उसने अंकित की शर्ट उतरवाई, लकड़ियां बीनने का बहाना बनाया और फिर उसी शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद वो अपनी फैक्ट्री चला गया और वहां से एक सहकर्मी के फोन से अभिषेक को कॉल कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.