April 3, 2026 10:31 pm
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...
विदेश

यूक्रेन में भारतीय कंपनी पर रूस का हमला! वायरल पोस्ट की क्या है सच्चाई?

रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है, जो खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस लड़ाई में कई देशों को नुकसान हो रहा है. यूक्रेन की राजधानी कीव में पिछले हफ्ते भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर मिसाइल अटैक हुआ था. इस हमले के बाद गोदाम में आग लग गई थी. हमले के पीछे रूस को माना जा रहा था, लेकिन रूस ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है. इस बारे में राजधानी दिल्ली स्थित रूस एंबेसी की तरफ ये आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि भारत में यूक्रेन के दूतावास की तरफ से लगाए गए आरोपों के जवाब में नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने बताया कि रूसी सशस्त्र बलों ने 12 अप्रैल, 2025 को कीव के पूर्वी हिस्से में कुसुम हेल्थकेयर के फार्मेसी गोदाम पर हमला नहीं किया था या हमला करने की योजना नहीं बनाई थी.

रूस ने आरोपों पर रखा अपना पक्ष

यूक्रेन की राजधानी कीव में कुसुम हेल्थकेयर के गोदाम पर मिसाइल हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. भारत में रूसी दूतावास ने यूक्रेन के आरोपों को “फर्जी खबर” बताकर खारिज कर दिया है. रूस ने इस हमले को लेकर यूक्रेन की रक्षा प्रणालियों पर कई तरह के आरोप लगाए हैं.

दूतावास ने बताया कि टेजिक बॉम्बर, यूएवी स्ट्राइक यूनिट और मिसाइल रेजीमेंट ने यूक्रेनी सैन्य औद्योगिक परिसर के एक एयरक्राप्ट प्लांट को निशाना बनाया गया था. इसके अलावा उसी दिन एक मिलिट्री एयरफील्ड के बुनियादी ढांचे और एक अलग स्थान पर असेंबली वर्कशॉप को निशाना बनाया था. स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान रूसी सशस्त्र बलों ने कभी भी नागरिक सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया.

मॉस्को की एक रिपोर्ट के अनुसार यह एक यूक्रेनी मिसाइल थी जो मिसफ़ायर हो गई, ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह की घटनाएं पहली भी हुईं हैं. जब मिस फायर हुए हों.

मिसाइल या ड्रोन अटैक?

कुसुम फार्मा यूक्रेन की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में से एक है. जहां कई तरह की दवाइयां बनाई जाती हैं. मिसाइल हमले को कई रिपोर्ट ड्रोन अटैक भी बता रही हैं. हालांकि इसको लेकर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है. इस हमले में कंपनी जलकर खाक हो गई है. हालांकि इस हमले में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन इस हमले ने भारत-रूस और यूक्रेन के बीच टेंशन पैदा कर दी है.

Related Articles

Back to top button