August 4, 2025 4:26 am
ब्रेकिंग
रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कार्पियो, छात्रा सहित दो की मौत, 2 की हालत गंभीर

अंबिकापुर: अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में अंबिकापुर शहर से लगे चठिरमा मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। शुक्रवार शाम तेज गति की अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक स्कूली छात्रा सहित दो लोगों की मौत हो गई।

कार में दो किशोरी एवं तीन युवक सवार थे। स्कार्पियो सवार दो युवक और एक किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों को अंबिकापुर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनिसार, शुक्रवार की रात तेज गति की स्कार्पियो अंबिकापुर से बनारस मार्ग पर जा रही थी। शहर सीमा के नजदीक चठिरमा बेरियर के पास स्कार्पियो अनियंत्रित हो गई। वाहन सीधे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कॉर्पियो सवार सीटों से उछल गए। स्कार्पियो के सामने के दोनों एयरबैग खुल गए लेकिन सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज आवाज सुनकर आसपास के रह

वासी मौके पर पहुंच गए। वाहन में दो किशोरी और तीन युवक जख्मी हालत में बेसुध पड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को नजदीक के महावीर हॉस्पिटल, तीन को मिशन अस्पताल एवं एक छात्रा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button