August 4, 2025 4:30 am
ब्रेकिंग
रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप
मध्यप्रदेश

इंदौर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर तेज रफ्तार कंटेनर बाइक और कार पर पलटा, दो लोगों की मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां बायपास के देव गुराडिया फ्लाई ओवर के पास तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित हो गया। इस घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक कार में सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंटेनर में खाद लदी हुई थी और वह भोपाल की तरफ जा रहा था।

कंटेनर बाईपास पर अचानक अनियंत्रित हो गया था, इसके बाद कंटेनर डिवाइडर से दूसरी साइड निकल गया। इस दौरान सामने से आ रही बाइक और एक कार उसकी चपेट में आ गए। इस घटना के बाद कई किलोमीटर लंबा जाम भी लग गया था।

कनाड़िया थाना पुलिस इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, आपको बता दें की बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए थे और क्रेन और जेसीबी की मदद से कंटेनर को हटाया गया है

Related Articles

Back to top button