August 4, 2025 10:48 am
ब्रेकिंग
सोनिया गांधी का त्याग बताते-बताते क्या सिद्धारमैया पर निशाना साध गए डीके शिवकुमार? झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र
पंजाब

पंजाब की इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी राहत, मान सरकार ने दिया यह तोहफा

मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब औद्योगिक क्रांति के तहत यहां ‘फास्ट ट्रैक पंजाब’ पोर्टल लांच किया। पंजाब सरकार के इस फैसले से अब कारोबारियों के लिए राज्य में उद्योग लगाना आसान हो जाएगा और अब 45 दिनों के भीतर उद्योग लगाने की मंजूरी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज के फैसले का लंबे समय से इंतजार था और इस फैसले से राज्य में उद्योग जगत को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि हमें राज्य में बड़े और छोटे उद्योगों को बचाना है।

अगर राज्य में उद्योग लगेंगे तो ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिलेगा और नशे का खात्मा होगा। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों से इस पोर्टल का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने को कहा है और साथ ही कहा कि उन्हें पंजाब को उद्योग जगत में अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि हम स्किल डेवल्पमेंट के लिए भी प्रयास कर रहे हैं ताकि उद्योग जगत को पंजाब से ही कुशल श्रमिक मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी नीयत साफ है और नीयतों को ही मुरादें हैं

अगर नीयत अच्छी हो तो सब ठीक हो जाता है। पंजाब की धरती किसी को भूखा नहीं मरने देती। दुनिया में कहीं भी कोई विपत्ति आती है तो सबसे पहले पंजाबियों का लंगर चलता है और उनके गुरुओं ने उन्हें यही आशीर्वाद दिया है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने ऐसा कोई वर्ग नहीं छोड़ा जिसका दिल दुखाया न हो। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि पंजाब सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है और आप काम करने वाले बनें, सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

Related Articles

Back to top button