April 3, 2026 6:49 pm
ब्रेकिंग
LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार...
छत्तीसगढ़

कनेक्ट बस्तर से इको टूरिज्म की सौगात, छत्तीसगढ़ आने वाले पर्यटकों को होगा फायदा

बस्तर: छत्तीसगढ़ में पर्यटन की दृष्टि से शुक्रवार का दिन काफी अहम रहा. शहीद गुण्डाधुर कृषि कॉलेज के सभागार में कनेक्ट बस्तर की थीम पर पर्यटन की सुविधा को लेकर काम किया गया. इसके तहत इको टूरिस्ट समिति के लिए 10 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.वन एव पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप ने इसकी शुरुआत की है. कुल दस वाहनों को कई टूरिस्ट स्पॉट पर चलाने का फैसला लिया गया है.

कनेक्ट बस्तर की थीम को बढ़ावा: बस्तर में पर्यटन को बढ़वा देने के लिए कनेक्ट बस्तर की थीम पर 10 वाहनों की व्यवस्था की गई है. जो वन विभाग और कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के सहयोग से चलाए जाएंगे. इसके तहत टाटामारी से बस्तर जिले के चित्रकोट, नारायणपाल मंदिर, तीरथगढ़, कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान और दंतेवाड़ा जिले के दंतेश्वरी मंदिर तक वाहनों की व्यवस्था की गई है. इसक अलावा बारसूर के मंदिर को एक सर्किट बनाया गया है.

बस्तर के टूरिस्ट सर्किट को होगा फायदा: वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया कि इस तरह इन इलाकों में आने वाले पर्यटकों को इन दस वाहनों का लाभ मिल सकेगा. वन एवं पर्यावरण मंत्री ने पर्यटन सेक्टर के विकास को बस्तर के लिए अहम बताया है. उन्होंने कहा कि बस्तर के धूड़मारास ने बीते दिनों यूनेस्को में पहचान बनाई है. इसके साथ ही बस्तर के कई ऐसे स्थान हैं जो पर्यटन के तौर पर तेजी से उभर कर पर्यटन मानचित्र पर सामने आ रहा है.

बस्तर में पर्यटन की अपार संभावना है. बस्तर प्राकृतिक रूप से बहुत ही समृद्ध क्षेत्र बस्तर है.केरल राज्य और इजरायल देश से बड़ा यह क्षेत्र है. बस्तर में अनेकों ऐसे स्थल हैं जिन्हें देखा नहीं गया है.देश दुनिया के लोग बस्तर आकर उन क्षेत्रों में जाना चाहते हैं. इस दृष्टि से समूहों को चक्री नीति के माध्यम से समूहों को 10 वाहनों का वितरण किया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रवास पर 07 वाहने प्रदान किया गया था- केदार कश्यप, वन एवं पर्यावरण मंत्री, छत्तीसगढ़

बस्तर में विकास को मिल रही प्राथमिकता: कृष्ण कुंज में वूमेन फॉर ट्री योजना की शुरुआत भी इस अवसर पर बस्तर में हुई है. इस योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र में नदी तट पर करीब 900 पौधों का रोपण किया जाएगा.इसके अलावा शासकीय आवास गृह निर्माण हेतु 59 लाख 92 हजार, नक्षत्र वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए 72 लाख 48 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं. बस्तर में पांच सरई शेड निर्माण के लिए 38 लाख 13 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button